News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Bageshwar : युवाओं ने लहराया व्यापार मण्डल चुनाव में अपना परचम

रिपोर्ट – राजकुमार सिंह परिहार

नगर व्यापार मण्डल चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गए है। जिसमें अध्यक्ष पद पर कवि जोशी 443 व सचिव पद पर पुष्कर किरमोलिया 297 मतों से जीत दर्ज की है। जबकि उपाध्यक्ष पर हेमू जोशी 85 व सहसचिव पद पर राहुल साह ने 186 मतों विजयश्री प्राप्त की।

नगर व्यापार मंडल चुनाव चुनावअधिकारी राजेन्द्र परिहार व प्रदेश पर्यवेक्षक मनीष जखवाल की देखरेख में प्रातः 8 बजे से प्रारम्भ हुई। कुल पंजीकृत 1463 व्यापारियों में से 1257 व्यापारियों ने मतदान किया। जिसमें अध्यक्ष पद हेतु कवि जोशी ने 688 मत प्राप्त किये जबकि दयाल पांडे 66,दीपक जोशी 245 देवेंद्र अधिकारी 95 व राजेन्द्र उपाध्याय 150 को मत प्राप्त हुए। जबकि उपाध्यक्ष पद पर हेमू जोशी515 गिरीश बिष्ट430 जगदीश चन्द्र पाठक202 राजेन्द्र लाल साह 99को मत प्राप्त हुए। सचिव पद पर पुष्कर किरमोलिया 567,भूपेंद्र जोशी 261राजेन्द्र ओली 270 राजेन्द्र सिंह141 को मत प्राप्त हुए। सह सचिव पद पर मंटू भरड़ा 528 राहुल साह 714 को मत प्राप्त हुए।

चुनाव अधिकारी राजेन्द्र परिहार ने विजेता प्रत्याशियों की घोषणा की। तथा उन्हें निर्वाचित होने का प्रमाणपत्र दिया। इस दौरान व्यापार संघ जिलाध्यक्ष बबलू नेगी, एडवोकेट दिग्विजय जनोटी,अनिल कार्की, देवेंद्र गोस्वामी, मनीष पांडे, संजय रावल, नवीन लाल साह, पंकज पांडेय, संतोष तिवारी, सुनील वर्मा, गोविन्द लाल साह, रमेश भंडारी, सुनील दोसाद, प्रमोद मेहता,आदि मौजूद थे। प्रशासन की ओर से चुनाव पर्यवेक्षक तहसीलदार दीपिका आर्या, कोतवाल जगदीश ढकरियाल उपस्थित थे।

See also  Karnataka / Dharwad: 4 bier raised from the same house, father beat 3 children to death with hammer before committing suicide