News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand : भर्तियों पर बोले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुंजवाल

रिपोर्ट- अमित चौधरी

गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष

विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी द्वारा विधानसभा में हुई नियुक्तियों को रद्द करने की घोषणा के बाद पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल का बड़ा बयान सामने आया है। कुंजवाल ने कहा कि उन्होंने विधि सम्मत तरीके से सभी नियुक्तियां की है साथ ही तात्कालिक आवश्यकता के अनुसार ही भर्तियां की गई है, उस समय गैरसैण विधानसभा अस्तित्व में आ गई थी और उसे स्थाई राजधानी बनाए जाने के लिए उनके द्वारा विधानसभा में नियुक्तियां की गई, जिसके लिए सरकार से पद मांगे गए और वित्तीय स्वीकृति ली गई उसके बाद ही विधि सम्मत तरीके से भर्तियां की गई है, फिलहाल वह वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष द्वारा लिए गए इस फैसले पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं लेकिन उन्होंने कहा कि उनके दौरान की गई नियुक्तियों को हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में भी चैलेंज किया गया और सुप्रीम कोर्ट ने भी उनके द्वारा की गई भर्तियों को सही माना था ऐसे में अब यह निर्णय लेते समय उन सभी 150 कर्मचारियों के परिवारों के बारे में भी सोचना चाहिए जो विधानसभा में नौकरी कर रहे हैं इस समय उनके परिवार पर क्या बीत रही होगी।

See also  Harish Rawat's car met with an accident in Meerut, former CM narrowly escaped, security personnel injured.