News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand : सोहित भट्ट को बनाया आम आदमी पार्टी युवा विंग का कुमाऊं प्रभारी

आज सोहित भट्ट को आम आदमी पार्टी युवा विंग का कुमाऊं प्रभारी नियुक्त किया गया । पूर्व में अल्मोड़ा से छात्र संघ उपाध्यक्ष रहे सोहित भट्ट एक युवा जुझारू नेता है और काफी समय से आम आदमी पार्टी की युवा विंग में सक्रिय रहे हैं। इस जिम्मेदारी मिलने के साथ सोहित भट्ट ने कहा की आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में युवाओं के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ संघर्षरत रहेगी और उनका व्यक्तिगत प्रयास रहेगा कि किस तरह से उत्तराखंड की युवा शक्ति को हर संभव मदद की जा सके इसके साथ ही शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए उन्होंने कहा पूरी निष्ठा से वह इस मिली हुई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को निभाएंगे सोहित भट्ट पूर्व में आम आदमी पार्टी के यूथ विंग जिला अध्यक्ष अल्मोड़ा के पद पर भी रह चुके हैं।

See also  Statement of the founder of Delhi Kedarnath temple, may God give wisdom to those who oppose, ready to change the name