News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Rikhnikhal : राजकीय पशु चिकित्सालय पर लटका ताला, ग्रामीण परेशान

रिपोर्ट : देवेश आदमी

राजकीय पशु चिकित्सालय एवं कृत्रिम गर्भाधान केंद्र कोटडीसैण में पशु चिकित्सालय पर लटका हरिसन का ताला,डाक्टर साहिबा व कर्मचारी नदारद,बारीस का बहाना।

जनपद पौड़ी गढ़वाल के रिखणीखाल प्रखंड में स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय एवं गर्भाधान केंद्र में आये दिन पशु चिकित्सालय,पशु चिकित्साधिकारी व कर्मचारी गायब ही पायी जाती हैं।

अभी अभी हमें स्थानीय समाजसेवी देवेश आदमी ने जानकारी दी है कि इस केंद्र में डाक्टर साहिबा व उसके कर्मचारी अस्पताल बन्द करके बारीस का बहाना बनाकर अपने अपने घरों में आराम फरमा रहे हैं।ये आज 07/10/2022 दोपहर 12 बजे की घटना है। सुबह से सात आठ पशुपालक बैरंग लौट गये है ये लोग कयी किलोमीटर दूर से आये थे।ये महिला ग्राम छडियाणी धूरा की खड़ी है जो अपनी व्यथा पशुपालन केन्द्र में देवेश आदमी को बता रही है।गांवों में आजकल लम्पी बीमारी से पशु बीमार हैं लेकिन पशुपालन अस्पताल बन्द पडे है।

जब पशु चिकित्साधिकारी को फोन लगाया गया तो वे कहने लगी बाहर बारीस पड़ रही है,कैसे अस्पताल आऊँ तथा उसके अधीनस्थ कर्मचारी भी अपने घरों में हैं।इस डाक्टर साहिबा की कयी शिकायतें आती रहती हैं लेकिन आदत से मजबूर है।लोगों तो लगता है कि राजनैतिक संरक्षण व सरकार का नकारापन व अनदेखी ही गायब रहने का मुख्य कारण हैं।ये डाक्टर साहिबा की शिकायत करने पर ये थाना रिखणीखाल व महिला आयोग तक शिकायतकर्ता को खींचती है।कहती है कि मुझे मानसिक दबाव व परेशान करते हैं।पूरे अस्पताल में ताले लटके हैं। इस डाक्टर साहिबा के लिए नयी बात नहीं है।ये डाक्टर पल्लवी जायसवाल कयी सालों से इस केंद्र में जमी है।इन्हें हटाने वाला अभी तक कोई नहीं है।

See also  Uttarakhand / Haridwar : BHEL employees protested against management and city administrator for not solving the problems

स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे निकम्मे कर्मचारियों को इस अस्पताल से बाहर खदेड देने में ही भलाई है।