News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand: अंसल ग्रीन वैली सोसाइटी में भू-माफियाओं का आंतक

b

b

मुख्य बिन्दु:

  • मंत्री गणेश जोशी के संरक्षण में हो रहा है स्मृति वन पार्क की भूमि पर कब्जा
  • मंत्री गणेश जोशी के दबाव में कोई भी अधिकारी भू-माफिया गैंग पर कार्रवाई करने को तैयार नहीं

मामला उत्तराखंड की राजधानी देहरादून मे स्थित जाखन का है, जहां भू-माफियाओं ने गुंडागर्दी के बल पर अंसल ग्रीन वैली सोसाइटी के स्मृति वन पार्क पर कब्जा किया। पूर्व भाजपा पार्षद संजय नौटीयाल ,राजकुमार, चमन, पूनम नौटीयाल, सिकंदर संजय गिरी, सचिन गिरी, दिगंबर गिरी गोपाल गिरी, दयाल गिरी, नंद लाल गिरी, पार्षद सुशांत भोहोरा ,दीपू चौहान,भूपेंद्र कठेत, कमल थापा, पवन राघव, अंसल सहित 10 से 12 अन्य गुंडों ने रविवार 7/12/25 को जबरदस्ती स्मृति वन पार्क की भूमि पर कब्जा कर लिया और निर्माण कार्य शुरू कर दिया। कई बार कंट्रोल रूम पर, S. P.. सिटी को, पुलिस थाना राजपुर को कॉल किया गया परंतु कोइ भी सहयता पुलिस से नहीं मिली क्योंकि मंत्री गणेश जोशी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि कब्जा रोकने कोइ भी नहीं जाएगा। कुछ अधिकारियों ने दबी जुबान में यह बताया उपरोक्त गुंडों को अंसल बिल्डर के कर्मचारी लोकेश कालरा, गुलशन भी समर्थन कर रहे हैं सोसाइटी में खुले आम गुंडागर्दी के बल पर मंत्री गणेश जोशी के सहयोग से सोसाइटी में आतंक फैलाया और न्यायालय आयुक्त गर्धवाल के ध्वस्ततीकरण आदेश को भी मानने से इंकार कर दिया।

मंत्री गणेश जोशी के दबाव में आदेश की भी उड़ाई गई धज्जियां। सोसाइटी के सचिव ने बताया की उच्च न्यायालय में उपरोक्त भू-माफियाओं पर याचिका दायर कर रहे है एवं मुख्यमंत्री को भी शिकायत की गई है।

See also  Uttarakhand : CM inspected various sections of the Secretariat