News Cubic Studio

Truth and Reality

नज़र नज़र में अफ्रीका

IMG-20261114-WA0004

IMG-20261114-WA0004

“नज़र नज़र में अफ्रीका” अब मेरी नज़र में
दिल्ली पुलिस के अधिकारी केशव भरद्वाज कि यात्रा वृत्तांत “नज़र नज़र में अफ्रीका” मुझे भी पढ़ने के मौका मिला. ये किताब अफ्रीका को भारतीयों के नजरिए से अफ्रीका की यात्रा कराती है. दिल्ली पुलिस के अधिकारी केशव भारद्वाज ने कई किताबें लिखी हैं. इन्होने तीन भाषा हिंदी, मैथली और भोजपुरी में कई कहानी संग्रह और यात्रा वृत्तांत लिखा है. हिन्दी और चंपारण के क्षेत्रीय भाषा का प्रभाव इस यात्रा वृत्तांत में साफ झलकता है. इस किताब को पढ़ने के बाद इंसान अफ्रीका के शहर और गलियों में खो जाता है. लेखक ने कई ऐसी बातें भी लिखी है, जिसे जानने के लिए या तो आपको अफ्रीका के शहरो का सैर करना होगा या फिर इस किताब को पढ़ना होगा. अफ्रीका की बात हो और राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी ने हो, ऐसे में अफ्रीका की सैर दिलचस्प नहीं बनती. फिनिक्स आश्रम जहाँ गांधीजी अपनी धर्मपत्नी कस्तूरबा गांधी के साथ समय गुजारा है. यहीं से गांधीजी ने अश्वेतों के लिए स्कूल का संचालन किया, अख़बार निकाला और कई तरह के सामाजिक कार्य भी किए. इस आश्रम के सैकड़ो एकड़ जमीन पर स्थानीय लोगों का कब्जा है. और इस जगह पर ज्यादातर अश्वेत लोग ही रहते हैं. लेखक अपनी यात्रा वृत्तांत में पीटरमैरिटजबर्ग के बारे में भी लिखते हैं. यहाँ उन्हें एक दक्षिण भारतीय से मुलाकात हुई. दक्षिण भारतीय शिवानन्द स्वामी संस्था हरिद्वार से जुड़े हुए हैं. दक्षिण भारतीय ने बताया कि उनके परबाबा यानी कि पिता के दादा गिरमिटिया मजदूर के रूप में आए थे और अपने साथ कुछ मिर्च के बीज भी लाए थे. यहाँ आने के बाद खाली जमीनों पर मिर्च की खेती करने लगे, भारत की मिर्च यहाँ के लोगों को इतनी पसंद आई कि इन्होने मजदूरी की जगह. मिर्च की ही खेती ही शुरू कर दी. ऐसे ही कई गिरमिटिया मजदूरों की कहानी इस किताब में मौजूद है. लेखक ने अपनी इस यात्रा वृत्तांत में गिरमिटिया मजदूरो का भी जिक्र किया है. किसी जमाने में मजदूरी के लिए साथ ले गए अंग्रेजो द्वारा, आज वही गिरमिटिया मजदूर वहाँ अपना ठीक-ठाक व्यापार कर रहे हैं. चीन के बारे में लेखक ने लिखा है कि चीन अफ्रीका में अच्छी खासी तादाद में व्यापार कर रहे हैं. अफ्रीका अब सिर्फ गिरमिटिया मजदूरो से नहीं जाना जाता. कई बिजनेसमैन भारतीयों सेलिब्रेटियो के वजह से भी जाना जाता है. भारतीय सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री जूही चावला और मुमताज का ससुराल युगांडा में हैं. दोनों के पति अफ्रीका के प्रतिष्ठित भारतीय मूल के व्यवसाई हैं. चीनी मिल, होटल सहित कई उद्योग धंधो के मालिक हैं.

See also  Is Prime Minister Narendra Modi never ashamed of his statements that are beyond the truth?

अफ्रीका के ट्रैफिक नियम बड़े ही सख्त होते हैं, रेड लाईट होने पर लम्बा जाम लग जाता है, मगर कोई भी दिल्ली की तरह हॉर्न नहीं बजता. इस किताब ने दिल्ली के चोर बाजार की भी यादें ताजा कर दी हैं. ऐसा नही है कि सिर्फ चोर उच्चके अपने यहाँ ही होते हैं. अफ्रीका में भी इनकी तादाद हैं. आपके पलक झपकते ही गाड़ी का साइड मिरर चोरी कर लिया जाता है. खैर हर मुल्क की अच्छाई बुराई वहाँ के लोगों से ही होती है. अफ्रीका में भी कुछ ऐसा ही है. श्वेत और अश्वेत की लड़ाई आज भी चरम पर है. लेखक ने अपनी पुस्तक में अफ्रीका के लोगों की दो खासियत बताई है. एक समय के पाबंद और दूसरा झूठ बोलने में सबसे अव्वल. लेखक अव्वल वाले झूठ का भी सामना कर चुके हैं और समय की पाबंद वाली कड़ी का भी सामना कर चुके हैं. अफ्रीका के सोसायटी में रहने वाले लोग कम शोर शराबा करते हैं. म्यूजिक भी कम आवाज़ में सुनते हैं. ताकि उनके पड़ोसी को दिक्कत न हो. लेखक ने पूर्वी अफ्रीका और पश्चिम अफ्रीका के पारिवारिक ढ़ांचे पर भी कलम चलाई है. पूर्वी अफ्रीका में परिवार ही सर्वोपरि होता है वहीं पश्चिम में एकल परिवार आपको देखने को कम मिलेगा. खैर “नजर नज़र में अफ्रीका को आप इस किताब के माध्यम से अपनी नज़र से भी देख सकते हैं.

लेखक- केशव भारद्वाज (दिल्ली पुलिस में अधिकारी)
किताब- नज़र नज़र में अफ्रीका ( यात्रा वृत्तांत)
प्रकाशक- प्रलेक प्रकाशन, दिल्ली एनसीआर
मूल्य-399
पुस्तक समीक्षक- नुरुल होदा, स्कॉलर जामिया मिल्लिया इस्लामिया नई दिल्ली.

See also  Privacy and gripes