News Cubic Studio

Truth and Reality

पर्यावरण दिवस पर डावर की सहयोगी संदेश संस्था ने वृक्षारोपण किया

दिनांक 05.06.2020 दिन शुक्रवार को अन्तरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर डाबर की सहयोगी संदेश संस्था द्वारा विकास खण्ड धौलाना के तहसील परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

जिसमें धौलाना तहसील के तमाम अधिकारीयों, अधिवक्ता गण, पत्रकार बन्धुओं व संदेश संस्था के प्रबन्धक सी०एस०आर० श्री सुशील कुमार एवं कार्यकर्ता गण ने सामुहिक रुप से वृक्षारोपण किये।

इसके पश्चात ग्राम चौना एवम् नंगला उदयरामपुर में भी संस्था द्वारा क्षारोपण किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण एवं वन्य जीवों को सुरक्षित और संरक्षित करना है। आज से ही इस वर्ष का वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया है। संस्था विगत 15 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण में योगदान करते आ रही है। कार्यक्रम में संस्था के कार्यकर्ताओं एवं ग्राम प्रधान का सराहनीय योगदान रहा। सुशील कुमार. प्रबन्धक सी०एस०आर०

See also  Union Home Minister Shri Amit Shah chairs meeting with Union Health Minister Dr. Harsh Vardhan, Delhi LG Shri Anil Baijal, CM Shri Arvind Kejriwal, Mayors of three Municipal Corporations of Delhi and senior officers to review COVID-19 situation in Delhi