News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttar Pradesh / Saharanpur : कोरोना पाजेटिव एक महिला को दवाएं उपलब्ध कराते प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बी एस नेगी

⏺️निगरानी समितियों को सक्रिय रख थर्मल स्क्रीनिंग पर जोर
⏺️कोरोना संक्रमित महिला को उपलब्ध करायी मेडिकल किट

नगर निगम अधिकारियों ने निगरानी समितियों को सक्रिय रखने और कोरोना संक्रमित लोगों से हालात जानने तथा उन तक मेडिकल किट पहुंचवाने का कार्य मंगलवार को भी जारी रखा। प्रवर्तन दल प्रभारी ने वार्ड नंबर 08, 10 व 23 में निगरानी समितियों के साथ बैठक कर हालात का जायजा लिया और उन्हें मास्क,गलब्स आदि भी वितरित किये।
नगर निगम प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बी एस नेगी अपनी टीम के साथ वार्ड नंबर 08 में पार्षद अनिल कुमार, वार्ड 10 में पार्षद राजेन्द्र व वार्ड 23 में पार्षद मुकेश गक्खड़ की अध्यक्षता में निगरानी समितियों की बैठक की। बैठक में सफाई निरीक्षक चंद्रपाल, सुपरवाइजर विकास शर्मा व संजय सैनी, आशा कार्यकत्री दयावती, मीरा व मीनाक्षी, आंगनवाडी कार्यकत्री दीपा, संगीता, शाहिला व सरिता के अलावा सिविल डिफेंस की गायत्री गुंसाई आदि मौजूद रही। सभी समितियों ने सफाई व सैनेटाइजेशन कार्य पर संतोष व्यक्त किया।
कर्नल नेगी सभी निगरानी समिति सदस्यों को अपने सूचना रजिस्टर अपडेट रखने के अतिरिक्त थर्मल स्क्रीनिंग करने पर जोर देते हुए कहा कि जो भी लक्षणयुक्त रोगी मिलता है उसे दवाई अवश्य उपलब्ध कराएं। वार्ड 10 हरिनगर में कोरोना संक्रमित एक महिला से जब कर्नल नेगी ने हालचाल पूछा तो पता चला कि उस तक दवाई नहीं पहुंची है। इस पर प्रवर्तनदल प्रभारी ने संक्रमित महिला को तुरंत दवा उपलब्ध करायी और आशा व आंगनवाडी कार्यकत्रियों को निर्देश दिए कि वह सभी कोरोना संक्रमित ऐसे लोगों से हालचाल जानते रहे और यदि उनकी कोई समस्या है तो उसका निदान करायें। इस दौरान प्रवर्तन दल के हेमराज व नवाबुद्दीन आदि भी मौजूद रहे।

See also  Uttarakhand / Haridwar : The murderer became a friend, one hit the head with a stick and the other stabbed the neck with a knife, the police made shocking revelations