News Cubic Studio

Truth and Reality

Himachal Pradesh : स्टार प्लस के सीरियल ये हैं चाहतें व इशारा टीवी के अग्नि वायु धारावाहिकों में मुख्य भूमिका निभा रहे करण

कसौली जैसे छोटे से शहर से निकल कर करण कौशल शर्मा आज छोटे पर्दे का एक जाना पहचाना नाम व चेहरा है। बचपन से ही अभिनय का शौक पाले करण ने आज अनेकों धारावाहिकों, एपिसोडिक, विज्ञापनों, वेब सीरीज व बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय करके अपनी प्रतिभा साबित की है। कसौली से जुड़ी बचपन व स्कूली समय की यादें की यादें वह आज भी नहीं भूलते है। मुंबई में सेटल हो चुके करण कौशल शर्मा आजकल स्टार प्लस के सीरियल ये हैं चाहतें व इशारा टीवी के धारावाहिक अग्नि वायु में मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं। ये हैं चाहतें में वह धारावाहिक में मुख्य किरदार अरमान ठाकुर के अंकल दिग्विजय ठाकुर के किरादर में नजर आ रहे हैं। वहीं इशारा टीवी के अग्नि वायु धारावाहिक में भी वह मुख्य किरदार डॉ. अग्नि अवस्थी के पिता डॉ. विरेंद्र अवस्थी के किरदार में नजर आ रहे हैं।

कसौली में बीता बचपन : करण ने बताया की उनका बचपन कसौली में बीता है। पहली से लेकर दसवीं कक्षा तक मशोबरा में सीसे स्कूल कसौली में पढ़े है। दिल्ली विवि से स्नातक करने के साथ ही वह जॉब में लग गए लेकिन बचपन से एक्टिंग का शौक पाले करण जॉब के साथ दिल्ली में शूट होने वाले धारावाहिकों में अभिनय करके मन को तसल्ली देते रहे। 2012 में जॉब के सिलसिले में मुंबई गए जंहा करन को शौक पूरा करने का मौका मिला। करण ने मुंबई में ऑडिशन देकर जो अभिनय की शुरुआत की वो आज उन्हें पूरी तरह से पहचान दिला चुकी है। करण को अभिनय का शौक कसौली में ही लग गया था, जब कसौली में उन्होंने शाहरुख खान अभिनीत फिल्म माया मेमसाब में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अभिनय किया था।

See also  2 held by CGST Officials for input tax credit fraud of more than Rs 10 crore

इनमें कर चुके है अभिनयकरण अभिनय तक स्टार प्लस के धारावाहिक वीरा, ये रिश्तें हैं प्यार के, पवित्र भाग्य, कयामत की रात, सूर्य पूत्र कर्ण, आंख मिचौली, ब्रहमराक्षस, वारिस, पवित्र रिश्ता, अर्जुन, ये वादा रहा, गुस्ताख दिल, मिलियन डॉलर गर्ल आदि सीरियलों के अलावा जय मां शाकुम्भरी, ग्रेट ग्रैंड मस्ती, जीरो, मिशन मंगल व मिस्टर एक्स आदि बाॅलीवुड फिल्मों में अभिनय कर चुके है। बिग बी के साथ धानुका फर्टिलाइजर, पैनासोनिक एंकर फैन, पतंजली दंतक्रांति, वाडीलाल फ्रोजन फूड, एलआईसी, जनधन योजना समेत 100  से भी ज़्यादा  विज्ञापनों में दिखाई दे चुके है।