News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Haldwani : भूमि पर मालिकाना हक दिलाने को कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा 

भाजपा सरकार ने जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा की जनता को मालिकाना हक से वंचित कर दिया है :  बल्यूटिया

जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा क्षेत्र के लोगों को मालिकाना हक दिलाने के लिए बुधवार को कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया की अगुवाई मे कांग्रेसियों और क्षेत्र के लोगों ने पदयात्रा निकाली। इस दौरान भाजपा सरकार पर लॉकडाउन की आड़ में जनता से उनकी भूमि का मालिकाना हक छीनने का आरोप लगाया गया। साथ ही जमकर नारेबाजी भी की गई। जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा से शुरू हुई पदयात्रा बेड़ीखत्ता, शिवा बेकरी, मल्ला प्लॉट, तल्ला प्लॉट, जमरानी रोड होते हुए जमरानी चौराहे तक पहुंची। पदयात्रा की अगुवाई करते हुए कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा की जनता को जमीन के मालिकाना हक से वंचित कर दिया है। सरकार ने 13 मई 2020 को लॉकडाउन का फायदा उठाते हुए अधिसूचना जारी कर दी। जबकि इससे पहले 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा के लोगों को जमीन का मालिकाना हक दिलाया था। इसके लिए 20 दिसबंर 2016 को अधिसूचना जारी कर सर्वेक्षण एवं अभिलेख क्रियाएं संपादित करने के आदेश दिए थे। बल्यूटिया ने कहा कि एक ओर क्षेत्र की जनता को इस सरकार ने मालिकाना हक से वंचित कर दिया है, वहीं अब दूसरी ओर यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि नगर निगम में टैक्स देने से उनके मालिकाना हक का प्रमाण मिलेगा। आखिर नगर निगम की रसीद से यहां की जनता मालिकाना हक की हकदार कैसे होगी? कहा कि लोगों की अपनी जमीन और मकान उनके नाम पर न होने से वह कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। लोग स्थाई निवास प्रमाणपत्र और जाति प्रमाणपत्र तक नहीं बना पा रहे हैं। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता खजान पांडे ने कहा कि भाजपा सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के मालिकाना हक संबंधी आदेश को पलटा है। यहां की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महेशानंद ने कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया के इस प्रयास की सराहना की। इस मौके पर कांग्रेस नेता मुकुल बल्यूटिया, भुवन तिवारी, कौशलेंद्र भट्ट, मोहिनी रावत, राहुल कीर्ति, मुन्ना पोखरिया, रेनू टम्टा, केएन पांडे, जगदीश कुमार, जगदीश भारती, जगदीश चनियाल, हरीश लाल, अजय कुमार, ऋषि आर्य, रजत कीर्ति, अम्मू कुमार, वरुण कीर्ति आदि मौजूद रहे।

See also  Uttar Pradesh / Maharajganj: Father and son were going home on bike after buying firecrackers, then there was an explosion in the firecrackers, 6 people reached the hospital.