News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Haridwar : व्यापारियों के विरोध के बाद चेता लोनिवि

एई ने क्षेत्र का दौरा कर व्यापारियों से ली समस्याओं की जानकारी

चंद्राचार्य चौक व्यापार मंडल के विरोध प्रदर्शन का संज्ञान लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने क्षेत्र का दौरा कर व्यापारियों की समस्याएं सुनी। लोक निर्माण विभाग की एई चेतना पुरोहित ने व्यापारियों के साथ क्षेत्र का जायजा लिया और समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष मृदुल कौशिक ने लोनिवि अधिकारियों को बताया कि क्षेत्र में जगह-जगह सडक़ें क्षतिग्रस्त हैं। सडक़ों में बने गड्ढों की वजह से दुर्घटनाए हो रही हैं। शहर का सबसे व्यस्तम व व्यापारिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र होने के बावजूद सडक़ों की हालत बेहद खराब हैं। पूरे इलाके में पार्किंग तक की कोई व्यवस्था नहीं है। जिससे वाहन बेतरतीब तरीके से खड़े रहते हैं। जिससे व्यापारियों व खरीददारी के लिए आने वाले ग्राहकों को भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। एई चेतना पुरोहित ने समस्याएं जल्द दूर करने का आश्वासन देते हुए कहा कि वे अभी क्षेत्र में आई है। कार्य अभी तक पूरे क्यों नही हुए इस बारे में उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं है। वे इस संबंध में मुख्य अभियंता से वार्ता करेंगी। निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग व अन्य विभागों से आपसी सामंजस्य नहीं होना भी सामने आया। सडक़ के दोनों और उग आयी झाडिय़ों को साफ कराने की जिम्मेदारी नगर निगम की है। इस संबंध में मुख्य नगर अधिकारी को पत्र लिखकर साफ कराने के लिए कहा जाएगा। एई ने कहा कि व्यापारियों की समस्याएं जायज हैं। समस्याओं को जल्द दूर किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान व्यापारियों ने अधिकारियों को चेताया कि यदि समस्याओं का निराकरण 10 दिन के भीतर नहीं हुआ तो वह अपनी विरोध प्रदर्शन पर अडिग रहेंगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी विभाग की होगी। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष मृदुल कौशिक, महामंत्री दीपक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुनील गुलाटी, प्रेम थापा, जलालुद्दीन, निखिल अग्रवाल, संजय पटवर, सतनाम भाटिया, हैदर नकवी, संजीव शर्मा, कार्तिक शर्मा, शिवांकर चक्रपाणि, मनीष गर्ग, राहुल अग्रवाल आदि व्यापारी मौजूद रहे।

See also  Uttarakhand / Mussoorie: Violence of alcoholics, thrashed shopkeepers and passers-by, stabbed with sharp weapons, condition of 3 critical, accused absconding