News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Haridwar : टैंकरों से कांवडिय़ों को गंगा जल भिजवा रहा प्रशासन 

कोरोना महामारी के चलते कांवड़ मेला स्थगित किए जाने के बाद विभिन्न राज्यों से कांवड़ लेने आने वाले शिवभक्तों को जिला प्रशासन द्वारा उनके गृह राज्यों व बॉर्डर पर ही गंगा जल उपलब्ध कराया जा रहा है। अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन बीके मिश्रा ने अवगत कराया कि कोविड-19 के व्यापक संक्रमण के दृष्टिगत उत्तराखण्ड शासन द्वारा कांवड़ मेला प्रतिबन्धित किया गया है। मेला स्थगित किए जाने के बाद शासन द्वारा निर्णय लिया गया कि उत्तराखण्ड राज्य की 10 चैक पोस्टों पर एवं उत्तर प्रदेश, हरियाणा के 8 समीपवर्ती जिलों में कांवडिय़ों टैंकर से गंगाजल उपलब्ध कराया जा रहा है। इस व्यवस्था के तहत उ.प्र. के बिजनौर एवं मुज्जफरनगर जनपद के कांवडिय़ों को 1-1 टैंकर गंगाजल उपलब्ध कराया गया है। मंगलवार को हरियाणा के करनाल जनपद में गंगाजल का टैंकर रवाना किया गया है। उत्तराखण्ड के सभी 10 बार्डर चैक पोस्ट पर कांवडिय़ों के लिए गंगाजल के टैंकर पहुंचाए गए हैं। हरियाणा के यमुनानगर एवं यूपी के सहारनपुर जनपद के अधिकारियों से वार्ता की जा रही है। मांग के अनुसार शीघ्र ही दोनों राज्यों के जनपदों में गंगाजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। कांवडिय़ों को भेजने के लिए हरकी पैड़ी से टैंकरों में गंगाजल भरा जा रहा है।

See also  Uttarakhand / Udham Sigh Nagar: An illegal casino was running inside the house, police raided and 12 people were arrested