News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Dehradun : भू-कानून को लेकर राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी का प्रदर्शन

राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी ने राज्य में सख्त भू कानून बनाने और अनियोजित विकास कार्य को लेकर परेड ग्राउंड में प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवनीत गुसाईं व मानवतावादी समाज संघ के मुख्य राष्ट्रीय महासचिव विजय कुमार ने कहा कि उत्तराखंड में हिमाचल की तर्ज पर एक सख्त भू कानून लागू किए जाने की जरुरत महसूस की जा रही है। क्योंकि वर्ष 2000 में उत्तराखंड का निर्माण हुआ। उसके बाद जमीनों की जो खरीद-फरोख्त उत्तराखंड से बाहरी व्यक्तियों द्वारा की गई। इससे उत्तराखंड के जनमानस को भारी क्षति उठानी पड़ रही है। राज्य में अनियोजित विकास हो रहा है। जिससे प्राकृतिक, पर्यावरणीय, सांस्कृतिक क्षति हो रही है। उत्तराखंड का नौजवान बेरोजगारी की मार झेल रहा है। वह अपने रास्ते से भटक कर कोई गलत कदम भी उठा सकता है। वर्तमान और पूर्व की सरकारें भू माफियाओं, शराब माफियाओं एवं खनन माफियाओं के हाथ की कठपुतली बनी हुई हैं। उन्होंने कभी भी उत्तराखंड के विकास में रुचि नहीं दिखाई। वे केवल उत्तराखंड के लोगों का इस्तेमाल करते रहे और वोट बटोरते रहे। उन्होंने परेड ग्राउंड को विकास के नाम पर कंक्रीट जोन में तब्दील करने का भी आरोप लगाते हुए कहा कि परेड ग्राउंड में कई पेड़ विकास की भेंट चढ़ गए हैं। उनकी जगह कंक्रीट का जंगल खड़ा किया जा रहा है जो कि हर तरह से खतरनाक है। इसके अलावा सडक़ों के चौड़ीकरण में भी पेड़ काटे जा रहे हैं। पेड़ कटान तुरंत बंद किया जाना चाहिए प्रदर्शन करने वालों में नवनीत गुसाईं, विजय कुमार समेत मुख्य राष्ट्रीय महासचिव मानवतावादी समाज संघ बालेश बवानिया, प्रभात डंडरियाल, सुशील विरवानी, विनोद असवाल, ऋषभ नौटियाल, महेंद्र गुसाईं, ज्ञान भट्ट, प्रवेश कुमार घाघट, संजय कुमार, सुल्तान सिंह, सुनील कुमार बडोनी, अमित पंवार आदि शामिल रहे।

See also  Uttarakhand / Dehradun: Holi meeting program of Bihari Mahasabha, the auditorium reverberated with the songs of Holi, the mother power of the Mahasabha organized a grand event