News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand : कर्नल अजय कोठियाल ने इस्तीफा देकर आम आदमी पार्टी को दिया झटका

उत्तराखंड में बुधवार का दिन आम आदमी पार्टी(आप) के लिए बड़ा झटका लेकर आया। 2022 उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के दावेदार रहे कर्नल अजय कोठियाल (सेवानिवृत्त) ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने गंगोत्री सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा था, हालांकि चुनाव में उन्हें उम्मीद के विपरीत हार का सामना करना पड़ा था। अपने इस्तीफे को लेकर उन्होंने कहा कि त्यागपत्र पूर्व सैनिकों, पूर्व अर्धसैनिकों, बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और बुद्धिजीवियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए दिया है। कोठियाल के बाद आम आदमी पार्टी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय ने भी इस्तीफा दे दिया है।

 

कौठियाल के पार्टी छोड़ने पर आप‘ पर कितना असर

कौठियाल भारतीय सेना में कर्नल रहे हैं। उत्तराखंड में सैनिक परिवारों की संख्या काफी है। आम आदमी पार्टी भी कौठियाल के इस जुड़ाव को पहाड़ पर सियासत करने के लिए सकारात्मक बिंदु मानती थी। कौठियाल का अपने क्षेत्र के साथ ही कई इलाकों में अच्छा प्रभाव है। जाहिर है कि उनके पार्टी छोड़ने पर ‘आप’ को नुकसान होगा। हालांकि अभी कौठियाल ने अपने भविष्य के पत्ते नहीं खोले हैं।

 

See also  AAP's mega rally at Delhi's Ramlila Maidan, Kejriwal thundered, said - We have 100 Sisodias, told the story of fourth pass king