News Cubic Studio

Truth and Reality

मेवात के हिन्दुओं को अब मिलेगी मुक्ति, घोषणाओं पर अमल शीध्र हो: विहिप

विनोद बंसल

हरियाणा के मेवात में दशकों से हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को रोकने हेतु मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा की गई घोषणाओं का विश्व हिन्दू परिषद् ने स्वागत करते हुए इसे मेवात के अल्पसंख्यक हिन्दू समाज को इस्लामिक जिहादियों के अत्याचारों व आतंक से मुक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

इस हेतु संघर्ष–रत हिन्दू समाज, मीडिया चेनलों तथा अन्य सहयोगियों की एकजुटता को नमन् करते हुए विहिप के केन्द्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ सुरेन्द्र जैन ने आशा व्यक्त की है कि मुख्यमंत्री की इन घोषणाओं पर शीघ्रातिशीघ्र अमल होगा जिससे पीड़ित समाज संतोष का अनुभव कर सके। उन्होंने यह भी कहा कि मेवात में धर्मांतरण, लव जिहाद, गोकशी पर रोक के अलावा यहाँ के अल्पसंख्यक हिन्दुओं की धार्मिक व सार्वजनिक सम्पत्तियों की सुरक्षा तथा आई आर बी की बटालियन की स्थापना जैसे कदम मेवात की आजादी की घोषणा से कुछ कम नहीं कहे जा सकते।  

हरियाणा के मेवात में दशकों से हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों में लॉकडाउन के दौरान अभूतपूर्व वृद्धि हो गई थी। संपूर्ण देश के हिंदू समाज व मीडिया के एक वर्ग ने हिंदुओं की पीड़ा को दूर करने में एक प्रतिबद्धता दिखाई। इसका परिणाम निकला। जन भावनाओं का सम्मान करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर कल, 16 जून को नूँह(मेवात) में पहुंचे और हिंदू समाज की पीड़ा को सुना व समझा। उन्होंने हिंदू समाज की लंबे समय से लंबित मांगों को स्वीकार करते हुए कुछ घोषणाएँ भी कीं:

1. धर्मांतरण व लव जिहाद को रोकने के लिए धर्मांतरण विरोधी कानून बनाया जाएगा।

See also  Uttar Pradesh / Kanpur : DCP (East) Chief Minister of Kanpur took direct action on indiscipline and attached it to DGP office

2. गोकशी के मामलों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुना जाएगा। गौ हत्यारों को कड़ी सजा दिलवाने के लिए यदि आवश्यकता होगी तो वर्तमान कानून में आवश्यक संशोधन किया जाएगा।

3. नूँह(मेवात) में आई आर बी की बटालियन स्थापित की जाएगी जिससे मेवात में कानून का राज्य पुन: स्थापित करने में सहायता मिल सके।

4. हिंदुओं धार्मिक व सार्वजनिक संपत्तियों पर से कब्जा हटाकर उनके लिए एक बोर्ड बनाया जाएगा जो इन संपत्तियों की देखभाल व सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।

विश्व हिंदू परिषद इन घोषणाओं का स्वागत करता है।इन घोषणाओं से  हिंदू समाज के संकल्प की विजय हुई है।हरियाणा के मुख्यमंत्री ने जन भावनाओं का सम्मान किया और समाज की भावनाओं के प्रति संवेदनशीलता का परिचय दिया। विश्व हिंदू परिषद विश्वास व्यक्त करती है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री अपनी घोषणाओं को शीघ्रातिशीघ्र लागू करेंगे और मेवात का हिंदू समाज अब स्वाभिमान, सम्मान तथा सुरक्षा के साथ अपना जीवन यापन कर सकेगा।