News Cubic Studio

Truth and Reality

ऋषिकेश : ऋषिकेश में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का समापन

गढ़वाल मंडल विकास निगम एवं उत्तराखंड विकास परिषद के संयुक्त तत्वधान में 1 मार्च से शुरू हुवे योग महोत्सव का आज योग को दैनिक जीवन एवं लोक व्यवहार में अपनाने के संकल्प के साथ समापन हो गया। समापन समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश की राज्यपाल बेबिरानी मौर्य ने कहा कि योग का मतलब जोड़ना है। योग पूरे विश्व को भारत द्वारा दिया गया एक अमूल्य उपहार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने योग को समूचे विश्व में एक नई पहचान दी है। राज्यपाल ने कहा कि युवाओं को योग को आत्मसात करना चाहिये तभी विकसित भारत का उचित निर्माण होगा। उन्होंने कहा योग एक साधन ही नहीं वरन एक संस्कृति है जो कि ऋषि-मुनियों ने कठिन तप से प्राप्त की है।

कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि योग की शक्ति से ही हैम भारत को विश्व गुरु बना सकते है। आज विश्व मे फैल रही तमाम वैश्विक बीमारियों से हमें योग ही बचा सकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में COVID-19 से लड़ने में योग की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रही है। महाराज ने कहा कि देश के यशश्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से आज योग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचलित हो गया है, योग करने से तन-मन स्वस्थ रहता है तथा आत्मा से परमात्मा का मिलन भी संभव होता है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में योग ने सबकी रक्षा की है । उन्होंने योग के प्रचार प्रसार हेतु गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा किये जा रहे प्रयासों की भी सराहना की।

See also  Uttarakhand / Champawat: A young man suddenly went missing from his home, his body was found in the forest three days later, creating a sensation in the area

समापन में उपस्थित वन मंत्री हरक सिंह रावत ने अपने संबोधन में कहा कि योग अब देवभूमि उत्तराखंड से पूरी दुनिया में आम लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बन गया है, पश्चिम देशों ने भी योग के महत्व को स्वीकार करते हुए योग को अपनाया है यही वजह है कि 21 जून को पूरा विश्व योग दिवस के रूप में मानता है। योग महोत्सव में उपस्थित विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश योग की धरती है ओर यहाँ से बहती गंगा की तरह ही योग पूरे विश्व मे बह रहा है। इस मौके पर विभिन्न देशों से आये उच्चायुक्तों ने भी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

समापन कार्यक्रम से पूर्व प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने औली रोपवे एवं online booking website का शुभारम्भ करने के अलावा गढ़वाल मंडल विकास निगम की केरा वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एक सप्ताह तक चले International Yoga Festival में देश विदेश के सैकड़ों साधकों, योग प्रेमियों ने शिरकत करने के साथ-साथ योग की विभिन्न मुद्राओं, आसनों, प्राणायाम, ध्यान, आहार-विहार जीवनचर्या परिष्कृत करने पर जोर दिया गया। इस दौरान GMVN के प्रबंध निदेशक डॉ आशीष चौहान, जिलाधिकारी ईवा आशीष एवं कई योग प्रशिक्षकों, साधकों ने भाग लिया।