News Cubic Studio

Truth and Reality

Dehradun : CM त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिया इस्तिफा, कल होगा नए मुख्यमंत्री का ऐलान

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्यपाल को आज अपना इस्तिफा सौपा इसके बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जनता दर्शन हाल में एक प्रेस वार्ता की जिसमें उन्होंने बताया कि पार्टी ने मुझे बहुत सम्मान दिया। मुख्यमंत्री ने बताया कि इन 4 सालों में प्रदेश के हित के लिए बहुत योजनाएं और काम किया है। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बहुत भावुक नज़र आए।

राजभवन से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिनांक 9 मार्च मंगलवार को साय 4:15 पर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से भेंट कर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पद से इस्तिफा सौपा दिया। त्रिवेंद्र सिंह रावत का इस्तिफा स्वीकार करते हुए राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उनसे राज्य में नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति होने एवं पदभार ग्रहण करने की अवधि तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा।

See also  Uttarakhand / Dehradun: A case was filed in the court against Sub-Registrar Alok Shah for listing against the rules., big trouble for sub-registrar for arbitrary action