News Cubic Studio

Truth and Reality

Dehradun : फिर लगा Lockdown देहरादून के इस इलाके में जिला प्रशासन ने लगाया Lockdown

राजधानी देहरादून के मसूरी स्तिथ गोलवे कॉर्टेज़, सेंट जॉर्ज स्कूल बर्लोगंज, मसूरी के इलाक़े में अधिक संख्या में कोरोना मरीज़ मिलने के चलते ज़िला प्रशासन ने क्षेत्र को कंटेनमेंट ज़ोन घोषित करते हुए सील कर दिया है। जिसके बाद पूरे क्षेत्र में सभी तरह की गतिविधियाँ प्रतिबंधित कर दी गई है और लॉक्डाउन लगाया गया है।वहीं उत्तराखंड में बीते 24 घंटे के भीतर दो संक्रमित मरीजों की मौत हुई और 54 नए संक्रमित मिले हैं। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 97754 हो गई है। अब तक 1702 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 106 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है। इन्हें मिलाकर 94058 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 583 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है।

See also  Bihar / Chhapra: Two wives together stabbed husband with knife, had done second marriage 6 months back, went to village from Delhi on Bakrid