News Cubic Studio

Truth and Reality

Dehradun : पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस के हरीश रावत ने नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह को सलाह दी महिलाओं की फटी जीन्स पर नहीं उत्तराखंड की स्थिति पर ध्यान दें

पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस के हरीश रावत ने बताया कि उत्तराखंड में जो व्यवस्थाएं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पूरी नहीं कि उनको नए मुख्यमंत्री तीरथ को पूरा करना चाहिए, न कि बिना मतलब के मुद्दे उठाने चाहिए, यह उन्हें शोभा नहीं देता। उन्होंने जो संदेश facebook पर लिखा व वीडियो –

हमारे नये मुख्यमंत्री जी, महिलाओं की फटी जींस पहनने पर या कटी हुई जींस पहनने पर बहुत खफा हैं। मुख्यमंत्री जी ये नया जमाना है, आपको तो मोदी जी, राम नजर आते हैं, कृष्ण नजर आते हैं और अब आप हमारी बेटियों की जींस पहनने पर भी कमेंट करने लग गये हैं, मुझे लगता है कि मुंह पका बीमारी तो आप तक नहीं पहुंच गई है! उत्तराखंड की तरफ ध्यान दीजिये, अभी तो आप Trivendra Singh Rawat जी के फैसले बदल कर कुछ वाह-वाही बटोरने के काम में खुद और भाजपाइयों को लगाये हुये हैं, अभी कुछ ऐसा दिखाइये कि उत्तराखंड को लगे कि नया परिवर्तन, कुछ विकास की झलक दिखा रहा है।

मुख्यमंत्री के इस बयान से पूरे देश में काफी जनाक्रोश है।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने की पिछले मुख्यमंत्री और नए मुख्यमंत्री की तुलना:

लोग मुझसे बार-बार पूछते हैं कि #TSR_1 और #TSR-2 की #सरकार में क्या अंतर है? #व्यक्तियों के काम करने और व्यक्तित्व में थोड़ा अंतर तो होता ही है, लेकिन एक अंतर जो मुझको साफ-साफ दिखाई दिया है, TSR-1 की सरकार में #भाजपा के नेता और कार्यकर्ता हावी थे और TSR-2 की सरकार में अभी तक #अल्टूपल्टूराम हावी दिखाई दे रहे हैं, जिनको आप #संसदीय व न्यायिक भाषा में #दल_बदलू भी कह सकते हैं।

See also  Kera / Kottayam : The exit door of the train opened considering the gate of the toilet and went ahead, the painful death of the child