News Cubic Studio

Truth and Reality

Kotdwar : मुख्यमंत्री के कोरोना होने की बात पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पलटवार

कांग्रेस जिलाध्यक्ष कृष्णा बहुगुणा का कहना है कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह का कोरोना पॉजिटिव होने का बयान झूठा है ये सब पार्टी की छवि जो उनकी वज़ह से धूमिल हो गयी उसको साफ करने का पैंतरा है और ये सब वो सहानुभूति पाने के लिए कर रहे है क्योंकि महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करके उन्होंने पूरे देश की महिलाओं का उग्र रूप (आंदोलन, पुतला दहन) देख लिया है, उसके बाद उनका दूसरा बयान कि ज्यादा राशन चाहिए तो 20 बच्चे पैदा करो से उन्होंने इस चिंगारी को आग का रूप दे दिया और अब वो इस आग को बुझाने के लिए वो कोरोना बताकर पानी डालकर आग बुझाने का काम कर रहें है।

जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि मैं इतना ही कहूँगी कि जो बयान आपने दे दिए है उससे आपकी मानसिकता का पता चलता है। बेहतर होगा आप महिलाओं के साथ हो रहे अपराधो की रोकथाम के ऊपर ध्यान दे।

See also  Uttarakhand / Dehradun: Many municipal presidents including Doon Mayor met CM Dhami, apprised of various demands