News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Dugadda : PWD दुगड्डा में क्यों हुए JE और AE सस्पेंड? क्या यह रोड मानकों के आधार पर सही है? – देवेश आदमी

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो पर कार्यवाही करते हुए सस्पेंड किये AE अजीत सिंह और JE अनिल कुमार जिसका मुद्दा था 154-155 km लक्षमणझूला-कांडी-दुगड्डा-रठुवाढाब-धुमाकोट मोटर मार्ग रोड का मानकों पर खरा न होना। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सस्पेंड करने के बाद इसकी जांच के आदेश भी दिए है, पर अभी जाँच के नाम पर कुछ नहीं हो रहा है।

इस मुद्दे पर देवेश आदमी जिन्होंने वो वीडियो बनायी थी उनका कहना है-

मोटर मार्ग डामरीकरण का दूसरा वीडियो भी हुआ वाइरल, जनसेवा मंच लैंसडौन के सदस्यों ने जब देवेश आदमी द्वारा बनाये गये घटिया डामरीकरण का वीडियो देखा तो इस सड़क से गुजरते वक्त इस सड़क की दुर्दशा देखी, बाइक के ब्रेक मारने भर से इसका डामर उखड़ जा रहा है। हम जिलाधिकारी पौड़ी से इस सड़क की ईमानदारी से जाँच व ठेकेदार द्वारा नये सिरे से मानकों के अनुसार दुबारा डामरीकरण की माँग करते हैं। यदि इस सड़क का मामला रफा दफा किया गया तो जनसेवा मंच अन्य संगठनों के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन व अनशन करेगा।

विधायक दलीप रावत ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए शिकायतकर्ता पर FIR करने की बात की है जो इस बात की तरफ इशारा करती है कि इसमें अंदरखाने बड़े-बड़े नाम शामिल है और गलत काम की शिकायत करना सबका अधिकार है।

See also  Tamil Nadu / Karaikal: Son came second in class, mother in sadness, poisoned the top child to death!