News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Dehradun : कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कर रहे है सभी बैठक और सारी व्यवस्थाओं पर रख रहे है नज़र

आज वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत ने उन्होंने कहा है कि उत्तराखण्ड, शत-प्रतिशत कोविड वैक्सीनेशन लगाने वाला राज्य बने। इसके लिए फूलप्रूफ प्लान तैयार किया जाए और टेस्टिंग, ट्रेकिंग और ट्रीटमेंट पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने गांवों में रह रहे वृद्धजनों की विशेष चिंता करते हुए कहा कि ग्राम स्तर तक वैक्सीनेशन की पूरी व्यवस्था की जाए। कोरोना के बढ़ रहे मामलों पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने आदि बातों के प्रति जनजागरूकता के लिए फिर से अभियान चलाए जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरे प्रदेशों से आने वाले लोगों और पर्यटकों को समझाया जाए कि कोविड के प्रोटोकोल का पालन करें। अधिक से अधिक टेस्ट किये जायेंगे जिससे डेथ रेट कम होगा। इसके लिए बेस्ट ट्रीटमेंट प्रोटोकोल का पालन किया जाए। कोविड से होने वाली हर डेथ की आडिट की जाए। समाज के प्रतिष्ठित लोगों के माध्यम से लोगों से कोविड के नियमों का पालन करने की अपील की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दो बातों पर विशेष ध्यान दिया जाये :

1. सबको मास्क पहनाना है।

2. सबको वैक्सीन लगवानी है।

वैक्सीनेशन के काम में तेजी लाने के साथ ही इसे पर्वतीय ग्रामीण क्षेत्रों तक ले जाना हैं। इसके लिए सारी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कि किस दिनांक को उनके यहां वैक्सीनेशन किया जाएगा। इसके लिए प्रचार प्रसार सही प्रकार किया जाए।

कुम्भ पर विशेष ध्यान व नज़र रखनी है

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुम्भ के दृष्टिगत हरिद्वार, देहरादून, टिहरी और पौड़ी गढ़वाल आदि सभी जिलो से लोग आएंगे तो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। अधिक से अधिक टैस्टिंग की जाए और सब सावधानियों का पालन करें इस पर नज़र रखी जाए। बोर्डर पर स्थापित किए जाने वाले चेकिंग स्थलों पर रूकने, पानी, शौचालय आदि की पर्याप्त व्यवस्था हो। टेस्टिंग खास तौर पर आरटीपीसीआर टेस्ट बढ़ाए जाने हैं। इसके लिए धन की कोई कमी नहीं है। हरिद्वार को 20 करोड़ रूपए जबकि अन्य जिलों को 5-5 करोड़ रूपए की राशि उपलब्ध कराई जा चुकी है। जो लोग मास्क न लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग न रखें, उनका चालान किया जाए।  यह सुनिश्चित किया जाए कि होम आईसोलेशन में रहने वाले कोविड संक्रमित व्यक्ति सारे नियमों का पालन करें। होम आईसोलेशन में रहने वाले लोग, इधर उधर घूमते हुए पाए जाएं तो कड़ी कार्यवाही की जाए।

See also  The crowd of devotees is not being managed in Chardham, the record of devotees was broken this year

इस अवसर पर डीजीपी  अशोक कुमार, आयुक्त कुमायूं  अरविंद सिंह हयांकि, आयुक्त गढ़वाल  रविनाथ रमन, सभी जिलाधिकारी और शासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।