News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Haldwani : 27 बुजुर्गों का कोविड टीकाकरण करवाया

धारी ब्लॉक के चौखुटा में निवासरत अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की महिला सेल अध्यक्षा लिली मार्गरेट भट्टाचारजी के सहयोग से शनिवार को बुढ़ीबना ग्राम निवासरत 27 बुजुर्गों व महिलाओं के लिए वाहन की व्यवस्था की गयी और उन्हें पदमपुरी अस्पताल ले जाकर कोविड टीकाकरण किया गया।

उन्होंने बताया कि जो लोग असहाय और टीकाकरण लगवाने में असमर्थ हैं, उनकी मदद की जाएगी और आवाजाही के लिए वाहन की व्यवस्था की जाएगी। जरूरतमंद लोग उनसे संपर्क कर सकते हैं। ऐसे लोगों का टीकाकरण पदमपुरी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जाएगा और टीकाकरण के बाद उन्हें वापस उनके आवास तक भी छोड़ा जाएगा। इस मौके पर डा.एमसी जोशी ने लोगों से आहृान किया कि वे लोग अन्य लोगों को भी टीकाकरण करवाने की सलाह दें।

See also  Uttar Pradesh / Saharanpur : Tomorrow will be paid tribute to the brave air warriors who were martyred in Kargil war