News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Chamoli : ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाने का काम शुरूऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाने का काम शुरू

चमोली : कोरोना महामारी के बीच जनपद चमोली के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। चमोली जिला अस्पताल गोपेश्वर में 200 एलपीएम क्षमता का ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाने का काम शुरू हो गया है। इसके लिए फ्रांस देश से आयात ऑक्सीजन प्लांट शुक्रवार को गोपेश्वर जिला अस्पताल पहुॅच गया है और एक दो दिन में इसको स्टाॅलेशन करने के बाद प्लांट अपना काम करना शुरू कर देगा। प्लांट स्थापित होने के बाद जिला अस्पताल के प्रत्येक बेड में मरीज को निर्बाध रूप से ऑक्सीजन मुहैया होगी। जो कि जिला प्रशासन की एक बडी उपलब्धि है।

ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अला दिया ने बताया कि जिला अस्पताल में लगभग 45 लाख की लागत से लगाया जा रहा यह इंटरनेशन ब्रांड का ओटोमेटिक आक्सीजन जनरेशन प्लांट है। जो वातावरण से आॅक्सीजन व नोइट्रोजन गैसों को खींचता है और ऑक्सीजन को फिल्टर करने के बाद कंप्रेस्ड फार्म में एक टैंक में रखता है और यहां से पाइप लाइन के जरिए अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई की जाएगी। यह प्लांट एक मिनट में 200 लीटर शुद्व ऑक्सीजन जनरेट करेगा। जिला अस्पताल में प्लांट को स्थापित करने के लिए उत्तम इयर कंपनी के इंजीनियर तथा वेडर कंपनी के टैक्निशियन भी पहुॅच रहे है। उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट को जनरेटर से भी कनेक्ट किया जाएगा ताकि विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर भी यह सुचारू रूप से काम करता रहेगा। जिला अस्पताल में प्लांट स्थापित होने के बाद ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति से मरीजों को बडी राहत मिलेगी।

See also  Gujarat / Gandhinagar: Here the groom does not attend his own wedding, the sister takes him for a walk with the sister-in-law