News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Kotdwar : कोटद्वार बेस हॉस्पिटल में मरे हुए आदमी का कोविड टेस्ट किया जा रहा है

अस्पतालों से कई खबरें आती रहती है कि ऑक्सिजन सही से नही दी जाती, स्वास्थ्य सेवाएं नहीं दी जाती। पर फिर भी न कोई उन पर कार्यवाही करता है ना कोई इस तरफ ध्यान देता है। सरकार भी धृतराष्ट्र की तरह आंखों में पट्टी बांधे शांत बैठी ही। सब कुछ हो रहा है विज्ञापनों में धरातल में कुछ नहीं। लोग बस मरे बस मारे जा रहे है आज एक, कल एक, लाइन लगी पड़ी है।

मामला कोटद्वार राजकीय बेस हॉस्पिटल का है। तीन बार मरीज का टेस्ट किया कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आयी पर जब वो मृत अवस्था मे चला गया तो डॉक्टर दुबारा कोविड टेस्ट करवाने लगे। आखिर इन सब का क्या मतलब टेस्ट क्यों करवाया जा रहा है अपनी जान बचाने को या फिर मृत शरीर को कोविड रूप देकर कुछ और धांधलेबाजी चल रही है। इसका मरीज के रिश्तेदार ने वीडियो भी बना लिए जिससे सारी हकीकत सामने आ गयी है।

ये वही राजकीय बेस अस्पताल है जहाँ 30 April को रेमडेसीवीर की कालाबाजारी का सामान भी बरामद हुआ था।

See also  Uttarakhand / Haridwar : The highest position of Guru in Sanatan Dharma is : Swami Kailashananda Giri