News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttar Pradedh / Mathura : अंतरराज्यीय सीमा पर गो तस्कारों की आवाजाही जारी-मुठभेड के बाद अन्तराज्यीय गो तस्कर गैंग के तीन सदस्य दबोचे-बीस 20 जिंदा गोवंश,  470 ग्राम नशीला पाऊडर, असलाह बरामद

अंतरराज्यीय सीमा पर गो तस्कारों की सक्रियता बनी हुई है। गो तस्करों के साथ पुलिस की मुठभेड कई बार हो चुकी है। जबकि कई घटनाओं में गो तस्कर ग्रामीणों पर भारी पडे हैं। थाना बरसाना पुलिस ने मुठभेड के बाद गो तस्करों के अन्तराज्यीय गैंग के सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। तस्कर के कब्जे से 20 जिंदा गोवंश, एक तमंचा और तीन जिंदा कारतूस, चार खोखा कारतूस 315 बोर तथा 470 ग्राम नशीला पाऊडर बरामद किए हैं।
 

प्रभारी निरीक्षक थाना बरसाना आजादपाल सिंह ने बताया कि चैकी प्रभारी नन्दगांव चमन कुमार शर्मा की पुलिस टीम के साथ रात करीब साढे सात बजे कामा बार्डर पर तस्कार गिरोह की मुठभेड हुई। मुठभेड में जाविद पुत्र खुर्शीद निवासी उटावर थाना उटावर जनपद पलवल हरियाणा उम्र करीब 29 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके कब्जे से एक अदद तमंचा तीन जिन्दा कारतूस, चार खोखा कारतूस 315 वोर, व 470 ग्राम नशीला पदार्थ एल्प्राजोलम व एक कन्टेनर, कन्टेनर में लदे जिन्दा गोवंश बरामद किये हैं। कंटेनर पर फर्जी नम्बर प्लेट लगा रखी थी। बरामदा गौवंश को श्री चन्द्रशेखर बाबा की गौशाला आजनौख में सुपुर्द किया गया। गिरफ्तार तस्कर से मिली जानकारी पर दबिश देकर खीमा पुत्र गोपी उम्र 65 वर्ष निवासी डाणी नियर सूपा सापला गांव रोड अजमेर थाना सदर जिला अजमेर (राजस्थान) तथा छोटू पुत्र बुद्धु उम्र 68 वर्ष निवासी डाणी नियर सूपा सापला गांव रोड अजमेर थाना सदर जिला अजमेर (राजस्थान) को ऊंचागांव राजस्थान बार्डर से सुबह करीब 5.20 बजे गिरफ्तार कर लिया।

इन धाराओं में हुई है कार्रवाही
थाना गोवर्धन में धारा 147,148,149,307,420,467,468,471 आईपीसी बनाम जाबिद आदि सात नफर व म गोवध निवारण अधिनियम  व धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम बनाम जाबिद आदि 10 नफर व अन्य तथा एनडीपीएस एक्ट बनाम जाबिद आदि सात नफर, आम्र्स एक्ट बनाम जाविद पुत्र खुर्शीद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। भागे हुए व अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दबिश दी जा रही है।

See also  Madhya Pradesh / Panna: The son used to kill after drinking alcohol, the old man reached the police, the son fell at the feet of the father, DSP shared the heart-winning VIDEO, you can also see