News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttar Pradesh / Kushinagar : तुर्कपट्टी पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर किया सघन वाहन चेकिंग, वसूला जुर्माना

एसपी सचिंद्र पटेल के निर्देश पर तुर्कपट्टी पुलिस ने विगत मंगलवार के दिन प्रभारी निरीक्षक आनंद गुप्ता के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर वृहद अभियान के तहत बिना मास्क घूम रहे पांच व्यक्तियों सहित पांच हजार व 54 वाहनों से 66500 रुपये का जुर्माना वसूला। पुलिस ने लोगों को कोरोना कर्फ्यू व कोरोना गाइड लाइन का पालन करने की सलाह दी। मंगलवार को सायं पुलिस ने कोरोना कर्फ्यू व कोविड गाइड लाइन का उल्लंघन कर बेवजह सड़को-बाजारों में घूम रहे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की। उल्लेखनीय हो कि अभियान के क्रम में चले अभियान में तुर्कपट्टी नहर फाल, उजारनाथ, बहुरिया टोला बाजार में बिना मास्क घूम रहे पांच व्यक्तियों सहित पांच हजार व 54 वाहनों से 66500 रुपये का जुर्माना वसूला। एसएचओ ने पकडे गए लोगों को फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करने व मास्क पहनने की सलाह दी। तथा बिना मास्क लोगों को चेतावनी दी कि दोबारा पकड़े जाने पर दस हजार रुपये का चालान किया जाएगा। इस दौरान एसआईगण डीके गौतम, मृत्युंजय सिंह, राम सहाय यादव, एचसीपी श्री प्रकाश सिंह, कांस्टेबिल दिनेश यादव,  संजय कुमार, अशोक यादव, सौरभ कुशवाहा, आलोक कुमार, विनोद यादव, दीपक सोनकर, महिला कांस्टेबिल अंजलि सिंह, स्वाति गुप्ता आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

See also  Uttarakhand / Roorkee: There was a dispute between two girls, parrot became the reason, the matter reached the police station, police engaged in investigation