News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttar Pradesh / Lucknow : तालकटोरा रोड को श्याम बिहारी मिश्रा मार्ग घोषित करने की मांग

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की वर्चुअल सभा में मुख्य अतिथि महापौर संयुक्ता भाटिया व विशिष्ट अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष मुकुन्द स्वरूप मिश्रा उपस्थित रहे। सभा का संचालन प्रांतीय मीडिया प्रभारी योगेन्द्र सिंह ने किया।सभा में उपस्थित चेयरमैन सुमेर अग्रवाल, नगर अध्यक्ष हरि अग्रवाल महामंत्री अमरनाथ अग्रवाल युवा व्यापारी नेता रमन मिश्रा ने अपने सम्बोधन में महापौर के सामने यह प्रस्ताव रखा कि श्याम बिहारी मिश्रा व्यापारी जगत के मसीहा है उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन व्यापारी समाज की सेवा में दिया। इसलिए लखनऊ में श्याम बिहारी मिश्र की मूर्ति स्थापित करने के साथ तालकटोरा रोड को श्याम बिहारी मिश्र मार्ग घोषित किया जाए। जिसका समर्थन व्यापारी नेता रेशु भाटिया व महिला अध्यक्ष ममता जिन्दल ने किया। प्रांतीय अध्यक्ष मुकुन्द स्वरूप मिश्रा ने इस मांग को आगे बढ़ाते हुए महापौर से मांग की, मौजूदा समय व्यापारी समाज सबसे ज्यादा पीड़ित व शोषित है उन्होंने सुबह 4 घण्टे का व्यापार करने की छूट देने की साथ लॉक डाउन में बकाए बिलों पर कनेक्शन न काटे जाए।सभा को सम्बोधित करते हुए महापौर सयुंक्ता भाटिया ने आश्वस्त किया कि नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक में यह प्रस्ताव पास कराकर शीघ्र ही तालकटोरा मार्ग का नाम श्याम बिहारी मिश्र मार्ग घोषित कर दिया जाएगा, इसी के साथ उन्होंने कहा कि मूर्ति अनावरण के लिए व्यापार मंडल अपना प्रस्ताव भेजे, उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त किया, कि 4 घंटे व्यापार खोलने व अन्य मांगों को शासन प्रशासन तक पहुंचा कर राहत दिलाने का कार्य करेंगी।सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने व्यापारी शहीद दिवस के अवसर पर शहीद हुए व्यापारियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।बैठक में प्रमुख रूप से व्यापारी नेता रेशु भाटिया, चेयरमैन सुमेर अग्रवाल, प्रांतीय मीडिया योगेन्द्र सिंह, नगर अध्यक्ष हरि अग्रवाल, महामंत्री अमरनाथ अग्रवाल, युवा नेता रमन मिश्रा, महिला अध्यक्ष ममता जिन्दल, चन्द्रशेखर अग्रवाल, सुशील जायसवाल, महामंत्री विनीता श्रीवास्तव, नीलम मिश्रा ,सरिता शर्मा वर्षा अग्रवाल, ओपी सिंह, वीपी श्रीवास्तव,निखिल उपाध्याय, शेखर त्रिवेदी पिंटू दीक्षित राहुल सिंह योगेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।

See also  Uttar Pradesh / Prayagraj: She was dancing like a snake on DJ, hair got stuck in the generator, skin was torn off, hundreds of stitches had to be applied on the head!