News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttar Pradesh / Saharanpur : पं. ज्वाहरलाल नेहरु की 57वीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें किया नमन

जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के एक संयुक्त  कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस कार्यालय पर आधुनिक भारत के निर्माता एवं आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु जी की 57वी पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली, कांग्रेस विधायक मसूद अख्तर, महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा के साथ कांग्रेसजनों ने पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की, जिसके पश्चात सोशल डिस्टेंसिंग एवं कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए एक गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली एवं संचालन महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने किया।
जिला अध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने पंडित नेहरू को आधुनिक भारत का निर्माता बताते हुए कहा कि पंडित नेहरू द्वारा देश की आजादी के बाद जिन संस्थानों की स्थापना की गई थी, उन  संस्थानों का देश के विकास में अमूल्य योगदान रहा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आजादी के बाद देश के पहले प्रधानमंत्री के रूप में नेहरू जी के द्वारा तैयार किया गया भारत के  विकास का ब्लूप्रिंट उनके बाद की सभी सरकारों के लिए प्रेरणा स्त्रोत और पथ प्रदर्शक बना। चौधरी मुजफ्फर ने सत्ता में बैठी भाजपा सरकार को लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा बताया, क्योंकि पंडित नेहरू द्वारा स्थापित संस्थानों की नीलामी करने वाली भाजपा की इस सरकार ने पंडित नेहरू की नीतियों और उनके कार्यों को दुष्प्रचारित करके बदनाम करने की नीति अपनाई, जिससे यह साबित होता है कि इन सरकारों का देश के नागरिकों के सरोकारो से कोई मतलब नहीं प्कांग्रेस विधायक मसूद अख्तर ने पंडित नेहरू के आजादी के आंदोलन में बलिदान और संघर्ष को याद करते हुए उन्हें महान स्वतंत्रता सेनानी बताया। श्री अख्तर ने कहा कि पंडित नेहरू  द्वारा अपनाए गए विकास के मॉडल का अनुसरण करते हुए ही उनके बाद की सरकारों ने देश की आत्मनिर्भरता एवं प्रगति के मार्ग को प्रशस्त किया। महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा एवं जिला महासचिव मनीष त्यागी ने पंडित नेहरू को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि देश के विकास के लिए समर्पित सभी सरकारों एवं नागरिकों के लिए पंडित नेहरू युग-युगांतर तक प्रेरणास्रोत बने रहेंगे प्जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा ने कहा कि पंडित नेहरू जहां एक और बच्चों में देश का भविष्य देखते थे, वहीं उनके  विकास मॉडल के केंद्र में देश के उन्हीं नौनिहालों के लिए बेहतर जीवन की परिकल्पना का सपना भी था। अपने जीवन के अंत तक उसी सपने को पूरा करने के लिए पंडित नेहरू कार्य करते रहें।

See also  Uttar Pradesh / Kanpur: The husband reached the police station with a complaint, said - I am hungry for 4 days, when I ask my wife for food, my sister-in-law beats me, I will die sir!

इस अवसर पर जिला महासचिव मनीष त्यागी, जिला सचिव राकेश मोंगा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता धर्मपाल जोशी, यूनुस सिद्दीकी, नीरज कपिल, सचिन कुमार, सुनील कुमार उर्फ निक्कू, रिंकू जाटव आदि मौजूद रहे।