News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttar Pradesh / Lucknow : कैसरबाग बस स्टैंड पर लगाया गया वैक्सीनेशन  कैंप

क्षेत्रीय प्रबंधक लखनऊ व सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कैसरबाग डिपो बस स्टेशन के प्रयास से शुक्रवार को कैसरबाग बस स्टैंड पर कोरोना वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया । जिसमें लगभग 100 कर्मचारियों से अधिक कर्मचारियों ने वैक्सीन लगवाई इस मौके पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कैसरबाग डिपो प्रसाद दीक्षित सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अवध डिपो गोपाल दयाल सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आलमबाग डिपो वह बस स्टेशन मतीन अहमद व डीके गर्ग भी मौजूद रहे वैक्सीनेशन कैंप का पूर्ण रूप से देखरेख व व्यवस्था सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बस स्टेशन हवाई स्टेशन इंचार्ज  एके बिष्ट व ममता साहू की देखरेख में संपन्न हुआ । इस मौके पर कर्मचारी नेता रजनीश मिश्रा, सुधींद्र वर्मा ,संजय वर्मा, सुनील मिश्रा आदि मौजूद रहे । यह कैंप आज  भी प्रात: 10:00 बजे से पुन: प्रारंभ हो जाएगा सभी कर्मचारियों से अपील है कि वह कैंप में भाग लेकर वैक्सीनेशन का लाभ उठाएं।

See also  Uttarakhand / Vikas Nagar : Electricity workers on indefinite strike from the night of 26th July