News Cubic Studio

Truth and Reality

Himachal Pradeah : जिला प्रशासन शिमला को मिला राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक

Shimla : राष्ट्रीय मोबाइल चैलेंज कंपीटीशन में जिला प्रशासन शिमला को मोबाइल ई परमिशन एप के लिए राष्ट्रीय स्तर पर डिस्ट्रीक्ट गवर्नेंस मोबाइल चैलेंज के कांस्य पदक से सम्मानित किया गया हैं। उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज बताया कि संपूर्ण भारत से लगभग 374 मोबाइल एप्लीकेशन प्रविष्टियां इस प्रतियोगिता के लिए प्राप्त की गई थी।
उन्होनें बताया कि ई परमिशन मोबाइल एप जिला में विभिन्न प्रकार की अनुमतियां प्रदान करने के लिए मार्च 2021 माह में लांच किया गया था।
उन्होनें बताया कि तीन चरणों की चयन प्रक्रिया के उपरांत भारत सरकार के तकनीकी सलाहकार समूह द्वारा इसका आंकलन किया गया। अंतिम चरण में मोबाइल एप्लीकेशन के 20 आवेदकों का चयन किया गया था। जिसमें से 3 श्रेष्ठतम मोबाइल एप्लीकेशन में से जिला शिमला  के एप्लीकेशन को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। उन्होनें बताया कि इस मोबाइल एप्लीकेशन को बनाने में एनआइसी शिमला का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

इस कार्य में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी कानून एवं व्यवस्था प्रभा राजीव, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी पंकज गुप्ता एवं अतिरिक्त सूचना विज्ञान अधिकारी दीपक कुमार की अहम भूमिका रही हैंै।
उपायुक्त आदित्य नेगी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा ई परमिशन एप विकसित किया गया था जिसका उद्ेश्य कम व त्वरित समय में नागरिकों को सेवाएं प्रदान करना है। इस एप के माध्यम से उपायुक्त कार्यालय द्वारा आवेदनों की निरंतर निगरानी , अनुमति प्रदान करने के लिए त्वरित प्रक्रिया अम्ल में लाई जाएगी जिससे नागरिकों के समय की बचत और कार्य सुगमता का लाभ मिलेगा। 

See also  Uttarakhand: Dhami reached Delhi for the third time in a month, know those three big cases, whose decisions are awaited