News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttar Pradesh / Aligarh : हरियाणा बार्डर पर फर्जी बिल्ट से जा रही 25 लाख की शराब पकडी

⏺️ट्रक में खाली गस्ते के कार्टून के नीचे छिपी थी शराब
⏺️कोटवन चैक पोस्ट पर चैकिंग के दौरान मिली पुलिस को सफलता
⏺️ट्रक में लादकर ले जायी जा रही शराब की 490 पेटियां बरामद
⏺️फर्जी बिल्टी, पे-बिल, ई-वे बिल से ले जायी जा रही थी शराब

हरियाणा बार्डर से उत्तर प्रदेश की सीमा में घुसते ही कोटवन बार्डर पर मथुरा पुलिस 25 लाख रूपये से अधिक कीमत की शराब को जब्त कर कर लिया। ट्रक चालक सहित दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। फर्जी बिल्टी, पे-बिल, ई-वे बिल से शराब की तस्करी की जा रही थी।

 ज

नपद अलीगढ में अवैध व जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद जनपद मथुरा में एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीमें चैकिंग में लगाई गयी हैं। कोसीकलां पुलिस द्वारा चैकी कोटवन बैरियर पर चैकिंग के दौरान 25 लाख रूपये से अधिक की अवैध तरीके से तस्करी कर ले जायी जा रही शराब का जखीरा पकडा गया है।

प्रभारी निरीक्षक थाना कोसीकलां प्रमोद पवांर ने बताया कि चैकिंग के दौरान टीम को शक होने पर ट्रक संख्या एचपी 12 एच 0687 को खुलवाकर देखा गया तो खाली गत्ते के कार्टून के नीचे छिपाकर ले जायी जा रही कुल 490 पेटी (2280 बोतल व 14,400 पव्वे ) अवैध शराब हरियाणा मार्का की मिलीं।   बाजार में जिसकी कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी गई है। ट्रक से ध़्यान सिंह पुत्र प्यारे लाल निवासी ग्राम बहेडी थाना रामशहर जिला सौलन हिमाचल प्रदेश तथा कपिल पुत्र संतराम निवासी ग्राम धौउनी थाना रामशहर जिला सौलन हिमाचल प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया गया।

See also  Uttarakhand / Champawat : Dalits now refuse to eat food cooked by upper caste women