News Cubic Studio

Truth and Reality

Himachal Pradesh / Solan : ऑटो रिक्शा को चलाने की अनुमति दी जाए : धर्मपाल ठाकुर 

शूलिनी ऑटो रिक्शा ऑपरेटर्स यूनियन के सदस्यों को जिला प्रशासन द्वारा राहत सामग्री किट प्रदान की जाएगी। कोरोना काल में जब ऑटो रिक्शा सेवा पूर्ण रूप से बंद ऐसे में जिला प्रशासन ने यह राहत सामग्री आंशिक मदद का आश्वासन दिया है। मंगलवार को शूलिनी ऑटो रिक्शा ऑपरेटर यूनियन सोलन का प्रतिनिधि मंडल प्रधान धर्मपाल ठाकुर की अध्यक्षता में उपमण्डलाधिकारी (नागरिक)  अजय यादव से मिला। इस दौरान यूनियन ने कोरोना कर्फ्यू 2 लगने की वजह से ऑटो रिक्शा चालकों को आ रही दिक्कतों के बारे में अवगत करवाया। 

इसके अलावा यूनियन ने उपमण्डलाधिकारी को जानकारी दी कि सोलन में करीब 300 ऑटो रिक्शा चलते हैं और कोरोना कर्फ्यू के चलते सभी ऑपरेटरों को आर्थिक तंगी से झूझना पड़ रहा है। इसलिए ऑटो रिक्शा यूनियन प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन से मांग करती है कि अतिशीघ्र ऑटो रिक्शा को चलाने की अनुमति दी जाए। साथ ही कोरोना कर्फ्यू- 2 लगने की वजह से ऑटो रिक्शा चालकों को  पहुंचे आर्थिक नुकसान की क्षति पूर्ति के लिए राहत पैकेज भी दिया जाए और देह विभिन्न टैक्सों में रियायत दी जाए।

यूनियन के प्रधान धर्मपाल ठाकुर ने बताया कि कि जिला प्रशासन से मिलने वाली राहत सामग्री किट ऑपरेटरों को वितरित कर दी जाएगी। ऑपरेटर्स यूनियन ने इस राहत सामग्री के लिए धन्यवाद किया है और साथ ही मांग की है कि ऑटो रिक्शा सेवा तुरंत बहाल की जाए। वह कोरोना महामारी के दिशानिर्देश के तहत ही सवारियों को इधर उधर ले जाएंगे और ऑटो रिक्शा को सेनिटाइज किया जाएगा। इस मौके पर यूनियन के वरिष्ठ उपप्रधान बिशन सिंह, उपप्रधान संजय कुमार, पूर्व कोषाध्यक्ष उदय कुमार, अमित कुमार ठाकुर , रमेश चंद्र, कर्म सिंह, गोपाल, पूर्व प्रधान जय दत्त शर्मा , संतोष गुप्ता , नरेश शर्मा इत्यादि मौजूद रहे।

See also  Uttarakhand / Dehradun: Construction of a grand temple completed in Palm City, a huge crowd of devotees gathered for the three-day Prana Pratishtha