News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttar Pradesh / Hardoi : कान्हा गौशाला का निरीक्षण कर चेयरमैन ने दिए सख्त निर्देश जल्द पूरे किए जाएं अधूरे कार्य

गौशालाओं की दुर्दशा को देखते हुए और लगातार हो रही अव्यवस्थाओं की शिकायत मिलने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष अंकित जायसवाल ने नगर के अंदर बनी कान्हा गौशाला का निरीक्षण कर पड़े अधूरे कार्यों को करवाए जाने का अधिशासी अधिकारी मुकेश निगम को निर्देश देते हुए कहा कि जो भी अधूरे कार्य गौशाला से लेकर नगर में हैं उनको जल्द से जल्द पूरे कराए जाएं।उन्होंने कहा कि लगातार आ रही शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इसमें लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ अगर जरूरत पड़े तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि हम जनता के सेवक हैं और जनता की समस्याओं का निराकरण कराना हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए, जिसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी। मेरे पास अगर कोई व्यक्ति नगर की समस्या लेकर आता है तो उसका प्राथमिकता के आधार पर नगर पालिका अधिकारी और कर्मचारी निराकरण कराए। गौशाला का निरीक्षण करते हुए भूसा भरने वाले अधूरे कमरे का निरीक्षण करते हुए कहा कि उसे जल्द से जल्द पूरा करे और साथ ही गायों की छाया के लिए टीन शेड का अविलंब निर्माण कराया जाए। नगर के अंदर खंभों पर प्रकाश की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर कराई जाए जिस से आने वाली बरसात में आम जनमानस को किसी प्रकार की तकलीफ ना हो। वहीं उन्होंने कहा, नगर के अंदर हो रही जलभराव की समस्याओं को अभी से ही तत्परता के साथ निराकरण कर सुधार कराया जाए, जिससे आने वाली बरसात में नगर के अंदर जलभराव की किसी प्रकार की कोई समस्या खड़ी ना हो सके।

See also  Uttar Pradesh / Gorakhpur: Everyone was shocked by the creepy act of elephant in the pandal during the Yagya, the elephant killed three people by trampling them