News Cubic Studio

Truth and Reality

Himachal Pradesh / Arki : बातलेश्वर पार्क में फलदार व औषधीय पौधे लगाएं

विश्व पर्यावरण दिवस पर उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत बातल द्वारा शनिवार को बातलेश्वर पार्क में कई प्रकार के फलदार व औषधीय पौधे लगाएं। इसमें ग्राम पँचायत प्रधान उर्मिल शर्मा सहित अन्य लोगों ने भाग लिया। इस दौरान गांव बातल के बच्चों सहित अन्य ग्रामीणों व युवक मंडल द्वारा आम, जामुन, आँवला व कई औषधीय पौधे रोपित किए गए। 
ग्राम पंचायत बताल की प्रधान उर्मिल शर्मा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर बताया कि बच्चों को पर्यावरण के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से यह पौधरोपण किया गया। जिसमें युवक मंडल के सदस्यों ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया।

See also  Uttarakhand / Udham Singh Nagar: Accident occurred in Sitarganj, speeding truck crushed a youth and teenager riding a bike, condition critical