News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttar Pradesh / Lucknow : टूटे पड़े बिजली के खंभे व तार दे रहे बड़े हादसे को दावत

इटौंजा विद्युत उप केंद्र के अधिकारियों व कर्मचारियों की उदासीनता के चलते ग्राम पंचायत नगर चौगवा में लगभग 2 माह पहले आई तेज आंधी में 3 खंभे टूट कर धराशाई हो गए थे ,और वह खंभे सड़क पर गिर गए थे । खंभों का तार बीच सड़कों पर पड़ा हुआ है लेकिन एक महीने के ऊपर बीत जाने के बाद भी हालात जैसे के वैसे हैं यह खंभे से लटकते तार किसी अनहोनी को दावत दे रहे हैं। और कोई बड़ा हादसा हो सकता है ,कई बार ग्रामीणों ने इटौंजा पावर हाउस के अधिकारियों व कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी लेकिन कोई सुध लेने वाला नहीं रास्ते में आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और लगभग 50 घरों की विद्युत आपूर्ति पूर्णतया ठप है वह अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। अधिकारी जानबूझकर अनजान बनने की कोशिश कर रहे हैं।जब इस संबंध में उपखंड अधिकारी रविंद्र नाथ से जानकारी की गई उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और 2 दिन के अंदर खंभों को गढ़वाकर विद्युत सप्लाई सुचारु रुप से चालू करा दी जाएगी।

See also  Uttarakhand / Vikasnagar : Self-help groups' picketing postponed on written assurance