News Cubic Studio

Truth and Reality

Himachal Pradesh / Shimla : सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने कोविड-19 महामारी से बचाव की जानकारी दी

कोविड-19 महामारी के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा प्रदेशव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। विभाग के राज्य नाट्य दल के कलाकारों ने पारम्परिक लोकनाट्य विधाओं और प्रचार-प्रसार के विभिन्न माध्यमों से शिमला शहर के ढली, सजौली, आई.जी.एम.सी के समीप, लक्कड़ बाजार, बी.सी.एस, पंथाघाटी और कसुम्पटी में लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी।इस कार्यक्रमों के माध्यम से विभाग के कलाकार लोगों को मास्क का उपयोग करने, स्वच्छता तथा परस्पर दूरी बनाए रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है तथा अन्य महत्त्वपूर्ण जानकारियां भी दे रहे हैं।

See also  Uttar Pradesh / Agra : Distressed by the terror of borrowing, he gave up food, the victim sat on a dharna by putting up a poster, said - I earn 200 by putting a handcart, the bullies snatch it