News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttar Pradesh / Kanpur : पेयजल की समस्या को लेकर खाली घड़े हाथों में लेकर घड़ा फोड़ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन   सहायक अभियंता को ज्ञापन देकर दी चेतावनी

गर्मी का मौसम शुरू होते जनता को पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। इसको लेकर गोविंद नगर में स्थित जलकल जोन पांच कार्यालय में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे और पेयजल की समस्या को लेकर खाली घड़े हाथों में लेकर घड़ा फोड़ प्रदर्शन किया है। कांग्रेसियों ने सहायक अभियंता को ज्ञापन देकर चेतावनी दी कि अगर लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिला तो जलकल कार्यालय में ताला डालेंगे।
शहर में जेएनयूआरएम तहत बिछाई गई पाइप लाइनों में घटिया सामग्री इस्तेमाल किए जाने आए दिन कहीं ना कहीं पाइप लाइन फट रही ह,जिनकी वजह से पानी सप्लाई बाधित हो जाती है और शहर की बहुत बड़ी आबादी को पानी के अभाव में जूझना पड़ता है।
मंगलवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हाथों में खाली घड़ा लेकर जलकल कार्यालय में जमकर प्रदर्शन किया और पेयजल की समस्या को दूर करने की मांग कीए इस दौरान प्रदर्शन कर रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश सचिव विकास अवस्थी ने बताया कि करते कि आम जनता के पानी की समस्या को लेकर आज उन्होंने खाली घड़े लेकर अपना विरोध दर्ज कराया है। शहर में पेयजल की समस्या को जल्द से जल्द हल नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी एक बड़ा आन्दोलन करेगी। इस मौके पर दक्षिण जिलाध्यक्ष शैलेेंद्र दीक्षित,पार्षद जेपी पाल,रंतिदेव बाजपेयी,मोहित दीक्षित,संगीत तिवारी,समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

See also  Uttarakhand / Dehradun : After marriage the elderly husband came to know the secret of the wife's son, if asked for the share, he was put to death