News Cubic Studio

Truth and Reality

Himachal Pradesh / Solan : जगोता बंधुओं को प्रशासन द्वारा सम्मानित

Arki : उपमंडल के ग्राम मटेरणी के जगोता बंधुओं को कोरोना महामारी के दौरान प्रशासन की हर तरफ से सहायता करने के लिए अर्की प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया।  इस अवसर पर एसडीम अर्की विकास शुक्ला ने रोशन लाल जगोटा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। शुक्ला ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान जगोता बंधु  प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे। 

इस दौरान उन्होंने लंगर लगाने ,भोजन बांटने तथा जरूरतमंद व्यक्तियों को सब्जियां और राशन पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया है।  जगोता बंधुओं ने गौशाला के निर्माण में भी अपना सहयोग दिया है। इस अवसर पर  जगोता बंधुओं द्वारा एसडीम विकास शुक्ला को एक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी भेंट किया गया। शुक्ला ने बताया कि यह कंसंट्रेटर दूरदराज की पंचायत मटेरणी में स्थापित किया जाएगा। एसडीएम  शुक्ला ने  अन्य जगोता बंधुओं  प्रकाश चन्द जगोता व सुरेश कुमार  जगोता का भी आभार व्यक्त किया।

See also  Uttarakhand / Dehradun: In broad daylight, armed miscreants looted the public service center in the market, robbed the cash at gunpoint