News Cubic Studio

Truth and Reality

Himachal Pradesh / Solan : समिलेक्स ने सौंपा स्वास्थ्य विभाग को साढ़े पांच लाख का सैनिटाइजर

Baddi : झाड़माजरी स्थित समिलेक्स ग्रुप द्वारा शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग को करीब साढ़े पांच लाख के सैनिटाइजर भेजे। जिसे कम्पनी के प्रबंधकों ने रवाना किया। यह जानकारी समिलेक्स ग्रुप बद्दी व जयपुर के चेयरमैन कम एमडी एमबी गोयल ने दी।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग  इस वैश्विक महामारी कोरोना में सबसे बड़ी भूमिका निभा रहा है।दिन रात सेवाए दे रहे है। उनका सम्मान करना हम सब का सयुंक्त दायित्व है।
 इसी कड़ी के चलते झाड़माजरी स्थित हमारी कम्पनी ने करीब साढ़े पांच लाख का सैनिटाइजर विभाग के ट्रक के माध्यम से भेजा। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री  हिमाचल प्रदेश डॉ. राजीव सहजल के मार्गदर्शन  में यह कार्य किया। 

इस अवसर पर प्लांट हेड विजय यादव, जरनल मैनेजर बालमोहन शर्मा, डीजीएम आनंद शर्मा, आशुतोष शुक्ला, अजीत सिंह, अरुण ठाकुर, राज कुमार, भारत व अजय उपस्थित रहे।

See also  Uttar Pradesh / Bareilly: There was a dispute over water and things went wrong over change? Woman and her family members chased and beaten, accused arrested