News Cubic Studio

Truth and Reality

Himachal Pradesh / Parwanoo : गुरुद्वारा अखंड चौकड़ा ने मनाया गुरु अर्जनदेव का शहीदी गुरुपर्व, लगाई छबील

परवाणू के प्रवेश द्वार पर स्थित गुरुद्वारा अखंड चौकड़ा ने सिखों के पांचवें गुरु अर्जनदेव का शहीदी गुरुपर्व मनाया। इस उपलक्ष में गुरुद्वारा प्रबंधक बलबीर सिंह व उनके परिवार ने  ठन्डे मीठे जल की छबील लगाई व प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर बेअंत सिंह, सुखजिंदर सिंह, मनजोत सिंह, दलबीर सिंह, हरजीत सिंह, मेहर कौर, स्वीटी, जसकीरत सिंह, जसवंत सिंह, भजन कौर ने जल की सेवा की। गुरुद्वारा प्रबंधक बलबीर सिंह ने बताया कि यह पर्व सिखों के पांचवें गुरु अर्जनदेव के शहीदी दिवस के उपलक्ष में मनाया जाता है तथा पिछले करीब 50 वर्ष से गुरुद्वारा अखण्ड चौकड़ा प्रबंधन की और से यह पर्व  विधिपूर्वक हर वर्ष मनाया जाता है। गुरुद्वारा सहप्रबन्धक रविंदर कौर ने बताया यह परवाणू -कालका का सबसे प्राचीन गुरुद्वारा तथा स्थानीय लोगों में इस गुरूद्वारे के प्रति लोगों में पूरी आस्था है तथा यह परिवार तीन पीढ़ियों से यहाँ की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया की गुरुद्वारा प्रबंधन द्वारा हर वर्ष गुरुपर्व के उपलक्ष में लंगर व छबील की सेवा समय समय पर की जाती है। बलबीर सिंह ने बताया की कोरोना काल के चलते नियमों को ध्यान में रखते हुए छबील की सेवा लगाई गई तथा सभी धर्मों की सुख शांति की अरदास की। इस अवसर पर गुरूद्वारे के सेवक, वरदान, रमेश, राहुल, प्रियांशु व अन्य लोग मौजूद रहे।

See also  Uttar Pradesh / Aurangabad: 'Blood demanded in dowry'! The groom placed such a demand in front of the girl's family, the guests also had to give that thing