News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Dehradun : AAP नेताओं व कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज

बिना अनुमति परेड ग्राउंड स्थित भाजपा महानगर कार्यालय प्रदर्शन और रैली निकालने के मामले में डालनवाला कोतवाली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्त्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार को पार्टी के कार्यकर्त्ताओं ने बिना अनुमति भाजपा महानगर कार्यालय पर एकत्र होकर नारेबाजी की। इससे लाकडाउन शांति व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न हुआ। मौके पर एकत्र कार्यकर्त्ताओं को समझाने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं मानें। साथ ही कार्यकर्त्ताओं ने शारीरिक दूरी के नियम का भी पालन नहीं किया। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी के नेता रविंदर आनंद, उमा सिसोदिया, सीमा कश्यप, नवीन किरसाली, डा. शोएब अंसारी, एडवोकेट विनोद कुमार व अन्य 10-15 के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

 

See also  Uttarakhand / Udham Singh Nagar: First they entered the house, took the father and son hostage and beat them up, then stole cash and jewelery worth lakhs