News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Dehradun : विदेशी नागरिक बनकर युवती से ठगी

साइबर ठग ने विदेशी नागरिक बनकर एक युवती को ठग लिया। उसने पहले सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती की और फिर गिफ्ट भेजने का लालच दिया। आरोप है कि इसके बाद उससे कस्टम और तमाम फीस के नाम पर तीन लाख रुपये से ज्यादा ठग लिए। पीडि़त युवती की शिकायत पर साइबर थाने की जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में स्वाति उनियाल निवासी शास्त्री नगर वसंत विहार ने शिकायत की है। स्वाति का कहना है कि उन्हें विल्सन मैकडोनाल्ड नाम के व्यक्ति का मैसेज आया था। मैसेज में उसने बताया कि वह अमेरिका का रहने वाला है। कुछ दिनों तक दोनों के बीच बातचीत होने लगी। दोनों में अच्छी दोस्ती भी हो गई। कुछ दिन बाद उसने कहा कि वह उसके लिए एक गिफ्ट भारत भेज रहा है। इसके लिए बस उसे शिपिंग चार्ज चुकाना होगा। स्वाति इस बात के लिए तैयार हो गई। उसने पहले 80 हजार रुपये एक खाते में जमा करा दिए। इसके बाद विल्सन ने कहा कि कस्टम फीस भी चुकानी है। इस पर स्वाति ने फिर एक अकाउंट में रुपये जमा करा दिए। विल्सन नाम का यह ठग उसे बार-बार रुपये जमा कराने को कहता रहा। स्वाति ने इस तरह तीन लाख रुपये से ज्यादा विभिन्न बैंक खातों में जमा करा दिए। साइबर थाने की जांच के बाद अब वसंत विहार में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विदेशी महिला बनकर ठगे 11 लाख रुपये।

एक मामला साइबर थाने में भी दर्ज किया गया है। यहां आनंद सिंह भंडारी निवासी सुभाष नगर ने शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि उनकी सोशल मीडिया के माध्यम से एक विदेशी महिला से दोस्ती हुई थी। उसने कहा कि उसके पास एक करोड़ डॉलर हैं। इन्हें वह अपने पास नहीं रख सकती। वह एक पार्सल के जरिए इस धनराशि को आनंद सिंह के लिए भारत भेज सकती है।

See also  Uttarakhand / Rishikesh : There was chaos in the family who came to visit Rishikesh from Delhi, a five-year-old girl drowned while bathing in the Ganges.

फिर क्या था कभी कस्टम तो कभी किसी चार्ज के रूप में आनंद भंडारी को भी ठग लिया गया। भंडारी से कुल मिलाकर 11.50 लाख रुपये विभिन्न खातों में जमा करा लिए गए। एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मामले में साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।