News Cubic Studio

Truth and Reality

Himachal Pradesh / Parwanoo : हिमाचल में बिना पास प्रवेश के लिए निजी व सरकारी बसें उठा रही सवारियां

देश भर में जहाँ लॉकडाउन लगभग खत्म हो गया है, वहीं हिमाचल सरकार ने हिमाचल में प्रवेश के लिए ई-पास अनिवार्य किया है। हालाँकि पहले ई- पास के साथ कोविड रिपोर्ट भी अनिवार्य थी परन्तु इसमें ढील देते हुए सरकार ने केवल ई- पास पर प्रवेश की अनुमति दी है। सरकार की ढील के बाद अब आगंतुकों को  बिना ई-पास के हिमाचल में प्रवेश करने के लिए निजी व सरकारी बसों ने नया तरीका इजात कर लिया है। परवाणू के ओल्ड बैरियर पर निजी वसरकारी बसें बारी-बारी से सवारियों को उठा कर हिमाचल में प्रवेश करा रही हैं।

परवाणू में बस स्टैंड होने के बावजूद भी बसों को सवारियों के लिए बॉर्डर पर आना पड़ रहा है इस से लोगों को बिना ई-पास के आसानी से हिमाचल में प्रवेश मिल जाता है। हालाँकि टीटीआर बैरियर पर बाहर से आने वालों पर पुलिस द्वारा सख्ती से नियमों पालन किया जा रहा है। हिमाचल द्वारा इन नियमों से जहाँ हिमाचल में प्रवेश करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में ये बसें उनके लिए वरदान साबित हो रही हैं। 

स्थानीय वाहनों द्वारा भी लोगों को टीटीआर तक ले जा कर टैक्सी वाले भी मन आये पैसे वसूल रहे हैं। वहीं टीटीआर चौक पर पुलिस की सख्ती के चलते कई पर्यटकों को निराश होकर वापस भी होना पड़ता है, ऐसे में विभाग का इस ओर कोई ध्यान नहीं जा रहा। जिस से हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ बिना ई -पास के हिमाचल में प्रवेश कर रही है।

See also  Uttarakhand / Nainital: Woman who went to cut grass becomes victim, villagers panic

ई-पास  हैं अनिवार्य  डीएसपी योगेश रोल्टा ने कहा की हिमाचल में प्रवेश के लिए ई-पास अनिवार्य  है, कोई भी पर्यटक  बिना ई-पास के हिमाचल में प्रवेश नहीं कर सकता। सरकार के निर्देशानुसार पुलिस विभाग पूरी मुस्तैदी से अपना काम कर रहा है, अग्रिम आदेशों तक  बाहरी राज्य से कोई भी बस हिमाचल में प्रवेश नहीं करेगी न ही हिमाचल की कोई बस हिमाचल से बाहर जा सकती है।