News Cubic Studio

Truth and Reality

Madhya Pradesh / Chitrakoot : छेडखानी से क्षुब्ध किशोरी ने की आत्महत्या

छेडखानी से क्षुब्ध किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को मर्चरी भेजा है। मृतका की मां ने कार्रवाई को पुलिस को तहरीर दी है।

किशोरी की आत्महत्या की ये घटना शुक्रवार की शाम छह बजे कोतवाली कर्वी के कालूपुर मजरा बालापुर खालसा में हुई। मृतका की मां सुमन देवी ने बताया कि शुक्रवार को अपरान्ह तीन बजे गांव का रामचन्द्र पुत्र गंगासागर उसके घर आकर नाबालिग पुत्री फूलकुमारी के साथ छेडछाड कर उसे अपनी ओर खींच रहा था। उसी समय उसके पहुंचने पर रामचन्द्र गाली-गलौज कर भाग गया। पुत्री फूलकुमारी ने बताया कि अब वह किसी के काबिल नहीं रह गई है। क्योंकि उसकी इज्जत बर्बाद हो गई है। मां उसे समझा-बुझाकर पडोस में होने वाले शादी कार्यक्रम में चली गई।
थोडी देर बाद पता चला कि पुत्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जब वह घर आई तो पुत्री को रस्सी के फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाने को हुई, लेकिन वह मर चुकी थी। पीड़िता ने कोतवाल वीरेन्द्र त्रिपाठी को तहरीर देकर कानूनी कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को मर्चरी भेजा है।

See also  Uttar Pradesh / Banda: The sister-in-law and the wife who came to give the exam eloped with their lovers! Husband in shock, had to register FIR