News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttar Pradesh / Lucknow : मलूकपुर गांव में प्रधान व सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

तहसील बख्शी का तालाब के इटौंजा क्षेत्र ग्राम पंचायत मलूकपुर के नवनिर्वाचित प्रधान पंच व सचिव की उपस्थिति में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।नवनिर्वाचित प्रधान केतकी व पंच अवधेश कुमार, मुकेश कुमार, रिंकी वर्मा, अमर कुमार, संजय कुमार, वंदना देवी को ग्राम सचिव नासिर हुसैन द्वारा  शपथ ली गई।शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न होने के बाद नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान के द्वारा ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया, कि जो भी योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं। उन योजनाओं का लाभ दिलाने का निरंतर प्रयास जारी रहेगा। और ग्राम पंचायत का चौमुखी विकास करवाकर गांव को एक नई पहचान देंगे।नाली, आरसीसी रोड, बिजली, पानी की समस्या इत्यादि सुविधा का लाभ उपलब्ध कराएंगे।ग्राम पंचायत मलूकपुर में साफ सफाई को लेकर गांव में एक विशेष अभियान चलाकर ग्राम पंचायत को स्वच्छ व सुंदर बनाएंगे।पंचायत सचिव द्वारा नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान से अपील की गई कि ग्राम पंचायत के समस्त ग्रामवासियों को टीकाकरण जल्द से जल्द करवाने के लिए प्रेरित किया जाए। जिससे समस्त लोगों को कोविड-19 जैसी भयंकर महामारी से बचाया जा सके।

See also  Uttarakhand / Sitarganj: The police went to nab the charas smugglers, then left the dreaded dog on the police and the attackers rescued the criminals