News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttar Pradesh / Lucknow : बीकेटी के असनहा की सड़कों की नाली में जमा कूड़ा,फैल रही गंदगी

बख्शी का तालाब विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत असनहा में गंदगी देखने को मिली यहां पर नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है और कूड़े करकट के ढेर सड़क किनारे लगे हुए हैं। जिससे संक्रमित रोगों को बढ़ावा मिल रहा है जहां एक और भारत द्वारा स्वच्छ भारत मिशन को बढ़ावा दिया जा रहा है वही दूसरी तरफ ग्रामीण इलाकों में साफ सफाई व्यवस्था चौपट नजर आ रही है नालियों का गंदा पानी सड़क पर बहने से लोगों को आने जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा है!सुकलनपुरवा के ग्रामीण बबलू अभिषेक विनोद ने बताया कि कई बार वह स्वयं अपने घर के पास नालियों की सफाई किया सफाई कर्मी यहां पर कभी कदार आ जाते है और नालियों की सफाई कर कूड़ा करकट गंदगी वहीं पर डाल कर चला जाता है उसको उठाने के लिए दोबारा नहीं आता जिससे वह गंदगी आसपास के घरों के लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।कभी आने के बाद पंचायत घर से वापस चला जाता है।अधिक जानकारी के लिए जब ग्राम विकास अधिकारी सचिव से जानकारी करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।मामले की जानकारी जब खंड विकास अधिकारी पूजा सिंह से की गई तो उन्होंने बताया कि तत्काल सफाई कर्मी को भिजवा कर सड़कों के किनारे लगे ढेर को हटवा दिया जाएगा और नालियों में ब्लीचिंग डलवा दी जाएगी।

See also  Uttarakhand / Nainital: After the instructions of the CM, the government machinery woke up, efforts started to save the soil erosion near the stadium