News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Haridwar : जटाशंकर श्रीवास्तव बने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष

श्रमिक नेता जटाशंकर श्रीवास्तव को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट का उत्तरांखड प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। प्रदेश अध्यख मनोनीत किए जाने पर जटाशंकर श्रीवास्तव ने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना, राष्ट्रीय महामंत्री दीपक सक्सेना एवं महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतू सक्सेना का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि जो दायित्व उन्हें सौंपा गया है। उसका निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट की उन्नति के लिए कार्य करेंगे। संस्था के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों के सहयोग तथा मार्गदर्शन से कायस्थ समाज को एकजुट कर समाज की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। जटाशंकर श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ समाज देश के विकास में हमेशा ही योगदान करता रहा है। समाज के लोग राजनीति, प्रशासनिक सेवा, श्क्षिा, समाज सेवा,  व्यापार आदि में क्षेत्रों में उच्च पदों पर रहकर देश सेवा में योगदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट ोगदान कर रहे कायस्थ समाज के लोगों को सम्मानित किया जाएगा। ताकि युवा वर्ग उनसे प्रेरणा लेकर देश के विकास व सेवा में योगदान कर सके। सामाजिक क्षेत्र में सभी को मिलजुल कर प्रयास करने होंगे। कोरोना काल में भी लगातार जरूरतमंदों की सेवा में योगदान दिया जा रहा है। श्रमिकों मजदूरों की मांगों को शासन प्रशासन स्तर पर उठाकर उनका समाधान भी किया जाएगा।

 

See also  Uttarakhand / Uttarkashi : Additional Garhwal Commissioner held an important meeting with political parties in Uttarkashi