News Cubic Studio

Truth and Reality

Himachal Pradesh / Solan : सोलन शहर की अधिष्ठात्री देवी माँ शूलिनी के नाम पर बनी पहली वेबसाइट

⏺️अब लोग घर बैठे कर सकेंगे माँ शूलिनी के दर्शन

सोलन की अधिष्ठात्री देवी माँ शूलिनी के नाम पर बनी पहली और एकमात्र वेबसाइट का आज मंगलवार को शुभारम्भ हुआ। एसडीएम सोलन अजय यादव द्वारा इस वेबसाइट का शुभारम्भ किया गया। जिला सोलन में प्रत्येक वर्ष जून माह में माँ शूलिनी का राज्य स्तरीय मेला बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है । माँ के प्रति प्रेम और आस्था के चलते सूरज शानू और उनकी टीम के सदस्यों ने माँ के सभी भक्तों के लिए कुछ नया करने की ठानी।

अधिक जानकारी देते हुए सूरज शानू ने बताया कि सभी सदस्यों की सहमति और सेवा भाव के चलते पहले माँ शूलिनी सेवा ट्रस्ट का गठन किया गया है । इस ट्रस्ट’ के गठन का उद्देश्य लोगों की मदद और ज़रूरत मंदों की सेवा करना है। 

माँ शूलिनी सेवा ट्रस्ट के सभी सदस्यों शोभित आनंद, रोहित मैनी, प्रेम चंद कश्यप, ज्योत्सना शर्मा, अमित कुमार, सुरेश तिवारी, परिमल तिवारी, अजय कुमार, अजय भारदवाज, ओम गुप्ता, प्रतीक, अनुभव बाली, जय मारवा, नमन गोयल, श्वेता सूरी, रंजना नय्यर और प्रियंका के सुझावों से और माँ के प्रति असीम प्रेम व आस्था को ध्यान में रखते हुए माँ शूलिनी कीपहली और एकमात्र वेबसाइट को भी बनाया गया है जिससे दूर-सुदूर रह रहे लोग भी घर बैठे-बैठे ही माँ के दर्शन भी कर सकेंगे।

माँ शूलिनी के अवतरण की कथा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अलग-अलग एपिसोड बनाये गये हैं जिसका ट्रेलर भी रिलीज़ कर दिया गया है। माँ की इसी वेबसाइट के माध्यम से माँ शूलिनी के अवतरण की कथा के बारे में सभी लोग जान पाएंगे और सोलन के प्रसिद्ध गायक अजय भारदवाज का नया भजन शूलिनी मैया 3 भी सुन पाएँगे। इससे पहले भी माँ शूलिनी पर बने दो भजन भी उन्ही की मधुर आवाज़ में भक्तों तक पहुंचाए गये हैं ।

See also  Maharashtra / Kolhapur: Shameful! Dispute over fare, auto driver tied woman behind and dragged her for 200 meters

सूरज शानू ने ये भी बताया कि माँ शूलिनी का फेसबुक पेज और यूटयूब चैनल भी बनाया गया है और सभी से ये आग्रह भी किया है कि फेसबुक पेज को लाइक करें और यूटयूब चैनल को जरूर सब्सक्राइब करें । माँ शूलिनी की आरती व् शूलिनी चालीसा भी सभी लोग अजय भारद्वाज की मधुर आवाज़ में हमारी वेबसाइट पर सुन सकते हैं। अंत में उन्होंने अपनी टीम के सदस्यों सौरभ भट्ट, वासु आहूजा, दीपिका शर्मा, विमुक्त का विशेष रूप से धन्यवाद किया जिनकी सहायता और कार्य-निष्ठा से आज हमसब एक नये मुकाम पर हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि अपना आशीर्वाद और प्यार बनाएँ रखें।