News Cubic Studio

Truth and Reality

Uttarakhand / Haridwar : महंत शिवम गिरी बने सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य

शिवम गिरी को सपा प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य मनोनीत किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव,  प्रदेश प्रभारी राजेंद्र चौधरी, सपा प्रदेश अध्यक्ष डा.सत्यनारायण सचान, प्रदेश उपाध्यक्ष आभा बड़थ्वाल, प्रदेश महासचिव डा.राजेंद्र पाराशर का आभार व्यक्त करते हुए महंत शिवम गिरी ने कहा कि पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार कर संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। युवा वर्ग को पार्टी से जोडऩे के लिए अभियान चलाया जाएगा। भाजपा सरकार की नीतियों के चलते लगातार बढ़ रही बेरोजगारी के चलते युवा वर्ग हताशा व निराशा का शिकार हो रहा है। युवा वर्ग व आमजनता आने वाले चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएंगे। शिवम गिरी को शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश महासचिव डा.राजेंद्र पाराशर ने कहा कि युवा व ऊर्जावान कार्यकर्ता महंत शिवम गिरी को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पार्टी को मजबूती मिलेगी। डा.राजेंद्र पाराशर ने कहा कि तमाम लोकलुभावन वादे कर सत्ता में आयी केंद्र की मोदी सरकार व उत्तराखण्ड की डबल इंजन सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। लगातार बढ़ रही महंगाई व बेरोजगारी के चलते आम जनता परेशान है। पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। सरकार जनता की समस्याएं दूर करने के बजाए पूंजीपतियों के हित साधने में लगी है। कपिल शर्मा जौनसार व श्रवण शंखधर ने कहा कि सपा सभी वर्गो को साथ लेकर विकास की सोच रखती है। युवाओं का पार्टी के प्रति रूझान बढ़ रहा है। राज्य की तीरथ सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दे पा रही है। प्रदेश से पलायन लगातार जारी है। जन समस्याओं के कोई निराकरण नहीं हो पा रहे हैं।

See also  Uttarakhand / Dehradun: The clever thief who stole from the school has been arrested, he has been to jail in the past as well